फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पीजी की ऑनलाइन डिग्री के लिए खाका तैयार

पीजी की ऑनलाइन डिग्री के लिए खाका तैयार

Thu, 03 Jan 2019 01:21 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 03 Jan 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
पीजी की ऑनलाइन डिग्री के लिए खाका तैयार
दो लाख पीजी स्टूडेंट्स को इस साल मिलेंगी ऑनलाइन डिग्रियां
विज्ञापन


- वर्ष 2016 से लेकर अब तक के स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय की ओर से पीएचडी की डिग्रियों के बाद अब पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स की डिग्रियां ऑनलाइन की जा रही हैं। इसका पूरा खाका तैयार हो गया है। इसी साल मार्च तक लगभग दो लाख स्टूडेंट्स को डिग्री के लिए पीयू नहीं आना होगा। वह ऑनलाइन ही अपनी डिग्रियां ले सकेंगे।

मार्च 2018 में पीयू ने ऑनलाइन डिग्रियों का सिलसिला शुरू किया था। यहां पहुंचे चांसलर वेंकैया नायडू ने पीएचडी की डिग्रियां ऑनलाइन कर शुभारंभ किया था। अब उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए पीयू पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्रियां ऑनलाइन करने जा रहा है। वर्ष 2016 से अब तक के जितने भी स्टूडेंट्स ने पीजी पीयू से की है, उन्हें इसका लाभ मिलेगा। हर साल 65 से 70 हजार स्टूडेंट्स पीयू से पीजी करते हैं। सूत्रों के मुताबिक पीयू इसे अंतिम रूप दे रहा है। तीसरे चरण में स्नातक की डिग्रियां ऑनलाइन की जाएंगी। हालांकि इस पर काम होना बाकी है। अगर यह व्यवस्था पीयू करता है तो लाखों स्टूडेंट्स को हर साल लाभ होगा। साथ ही डिग्रियां भी पीयू के पास पेंडिंग नहीं रहेंगी। यह रिकॉर्ड भी सुरक्षित रह सकेगा। मालूम हो कि हजारों डिग्रियां पीयू के पास पड़ी हुई हैं जो अधिक समय होने पर खराब हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed