{"_id":"5b058f9e4f1c1be1408b7518","slug":"181527091102-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर में हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होशियारपुर में हादसे
Updated Wed, 23 May 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो ट्रक भिड़े, दोनों के चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर। नसराला पुल के समीप मंगलवार देर रात दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के ड्राइवर सुरेंद्र सिंह निवासी गांव रत्तेवाली बालाचौर व पवन कुमार निवासी बिलासपुर हिमाचल प्रदेश की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मंडियाला पुलिस चौकी के इंचार्ज परमजीत सिंह मौके पर पहुंचे।
सिविल अस्पताल के बाहर सुरेंद्र कुमार के बड़े भाई बिंदर कुमार व अन्य परिजनों ने बताया कि रात 10 बजे उसने घरवालों को बताया कि वह होशियारपुर मंडी में अनलोडिंग करने के बाद अब रात को ही जालंधर मंडी लोडिंग के लिए जाऊंगा। रात 12 बजे के करीब पुलिस ने ट्रक के पर लिखे मोबाइल नंबर पर फोन करके हादसे की सूचना दी। सुरेंद्र कुमार अपने पीछे पत्नी अंजू देवी व 5 वर्षीय बेटे विशाल को छोड़ गया है। मंडियालां पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के पश्चात सुरेंद्र कुमार का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आधार कार्ड पर अंकित नाम के अनुसार पवन कुमार के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने इस संबंध में धारा 174 के अधीन कार्रवाई की है।
हादसे में बाइक सवार की मौत
माहिलपुर (होशियारपुर)। गांव कितना के निवासी मदन लाल ने पुलिस को बताया कि उसके चचेरे भाई हरभजन लाल को सैला के निक्ट एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। वह अपने भाई को इलाज के लिए गढ़शंकर के अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।