फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   शकुंतला ने शर्म तोड़ी तो जिंदगी सरपट दौड़ी

शकुंतला ने शर्म तोड़ी तो जिंदगी सरपट दौड़ी

Thu, 27 Jul 2017 01:55 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
शकुंतला ने शर्म तोड़ी तो जिंदगी सरपट दौड़ी
शकुंतला ने शर्म तोड़ी तो जिंदगी सरपट दौड़ी
विज्ञापन

दीपक शाही
पंचकूला। मौली जागरां निवासी शकुंतला उन महिलाओं के लिए मिसाल बनकर उभरी हैं, जो जरा सी मुश्किल देख घबरा जाती हैं। शकुंतला ई रिक्शा चलाकर अपने बच्चों का जीवन संवार रही हैं। खास बात यह है कि इनके ई रिक्शा में ज्यादातर महिलाएं व युवतियां ही सफर करती हैं। लड़कियों का कहन है कि शकुंतला आंटी के साथ वे खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं। शकुंतला कहना है कि कोई भी काम करने में शर्म कैसी। भगवान ने हाथ पैर कमाने के लिए दिए हैं, किसी के आगे फैलाने के लिए नहीं। आज वह पूरे सम्मान के साथ ई रिक्शा चला रही हैं और अपने बेटे को शिक्षित बना रही हैं।
शकुंतला की जिंदगी में कम मुसीबतें नहीं थीं। 12 साल पहले की बात है, जब उसका पति छोड़कर चला गया। गोद में मात्र तीन दिन का बेटा था और सामने पूरी जिंदगी। लगा कि वक्त जैसे थम गया। छोटे बच्चे को लेकर कहां जाए, इसे कैसे पालेगी, गृहस्थी कैसे चलेगी आदि सवालों ने शकुंतला को घेर लिया। कई दिन तक वह घर से नहीं निकली। राशन खत्म हो गया। तीन चार दिन तक तो जैसे तैसे बीते लेकिन भूख से नहीं लड़ सकी। मजबूरन उसने अपना सोने का पैंडल बेचा और सड़क किनारे छल्ली बेचना शुरू कर दिया। कई महीने तक यही काम करती रही। फिर लोगों के घरों में झाड़ू पोंछा लगाना शुरू किया। इस तरह शकुंतला की गृहस्थी चलने लगी। लेकिन बेटे की बीमारी और घर के राशन का खर्च नहीं चल पा रहा था। शकुंतला ने इसी बीच ड्राइविंग सीखी और लोन लेकर ई-रिक्शा खरीद लिया। फिर ई-रिक्शा लेकर सड़कों पर निकल पड़ी। मोहल्ले के लोगों ने उसकी निंदा की। लेकिन उसने किसी की बातों पर ध्यान नहीं दिया। बकौल शकुंतला, उसके सामने अपने बेटे का भविष्य था। वह अपने बेटे को पढ़ाना चाहती थी। इसलिए उसने ई रिक्शा चलाने का निर्णय लिया। हालात भी अनुकूल हो गए और अच्छी कमाई होने लगी। उसके ई रिक्शा में बैठने वाली ज्यादातर महिलाएं और युवतियां होती हैं। शकुंतला का बेटा 12 वीं कक्षा में पढ़ रहा है।
विज्ञापन

नाइट शिफ्ट में काम करने वाली बेटियों का सहारा बनने का सपना
शकुंतला चाहती है कि नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं को घर छोड़कर आए। उसके ईरिक्शा में महिलाएं खुद को सुरक्षित भी महसूस करती हैं और छेड़खानी, अश्लील कमेंट्स आदि से भी बचती हैं। चंडीगढ़-पंचकूला में बहुती सी महिलाएं और लड़कियां नाइट शिफ्ट में काम करती हैं। इससे उसे कमाई का ठोस साधन मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसर कहते हैं- अनपढ़ होे डीएल नहीं मिलेगा
शकुंतला को मलाल है कि ज्यादा पढ़ी लिखी न होने के कारण उसे ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिल रहा है। वह कई बार आरएलए के दफ्तर में मिन्नतें कर चुकी है लेकिन वे कहते हैं कि 10वीं का सर्टिफिकेट लाओ, तब डीएल बनेगा। शकुंतला का कहना है कि वह कार और आटो चलाना भी जानती है।
आटो चालक करते हैं कमेंट
शकुंतला ने बताया कि कई बार आटो चालक उस पर कमेंट करते हैं। उसकी उम्र का उपहास उडा़ते हैं। लेकिन वह इस सबकी परवाह नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed