फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   180 feet high effigy of Ravana fell due to strong storm in Panchkula

Panchkula: तेज आंधी से गिरा 180 फीट ऊंचा रावण का पुतला, एक घंटे पहले किया था खड़ा, सिर और तलवार टूटी

Mon, 07 Oct 2024 04:48 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 07 Oct 2024 04:48 AM IST
सार

पंचकूला सेक्टर-5 के शालीमार ग्राउंड में 180 फीट का ऊंचा रावण तैयार किया गया। पुतले का सीना 35 फीट, टांगे 40 फीट और धड़ 80 फीट का है। इसका चेहरा 25 फीट का बनाया गया था, जो आंधी के चलते खराब हो गया है।

विज्ञापन
180 feet high effigy of Ravana fell due to strong storm in Panchkula
आंधी से धराशायी हुआ रावण का पुतला - फोटो : संवाद

विस्तार

पंचकूला सेक्टर-5 में शनिवार की देर रात करीब तीन बजे आई तेज आंधी से 180 फीट ऊंचा रावण का पुतला धराशायी हो गया। रावण का पुतला एक घंटे पहले ही क्रेन की सहायता से खड़ा किया गया था। इसमें रावण के पुतले का सिर, तलवार और ड्रेस भी खराब हो गई। पुतले के टूटने से करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान होने का आकलन किया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


कारीगर तेजिंदर सिंह ने बताया कि पांच अक्तूबर की रात करीब दो बजे रावण को तैयार कर खड़ा किया गया था। रात खाना खाकर सभी लोग सोने गए तभी अचानक तेज हवा के चलते रावण गिर गया। रविवार की देर रात तक रावण को दोबारा खड़ा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

ट्राइसिटी के सबसे ऊंचे रावण को खड़ा करने के लिए मंगवाई थी क्रेन

बराणा निवासी तेजिंदर सिंह चौहान ने बताया कि दिल्ली के द्वारका में देश का सबसे ऊंचा 211 फीट के रावण का पुतला तैयार करने के बाद पंचकूला सेक्टर-5 के शालीमार ग्राउंड में 180 फीट का ऊंचा रावण तैयार किया गया। पुतले का सीना 35 फीट, टांगे 40 फीट और धड़ 80 फीट का है। इसका चेहरा 25 फीट का बनाया गया था, जो आंधी के चलते खराब हो गया है। रावण दहन के लिए 4 से 5 लाख के ग्रीन पटाखे लगाए जाएंगे। रावण दहन के दौरान रिमोट से ब्लास्ट किया जाएगा। बम के 12 पॉइंट रखे जाएंगे। सबसे पहले रिमोट से छत्र और मुकुट में बलास्ट किया जाएगा। इसके अलावा चेहरे, दोनों तरफ मूंछों, तलवार, ढाल, नाभि, कंधों, टांगों और पैरों में ब्लास्ट पॉइंट बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed