फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   18 new cases of dengue reported, larvae growing in pot trays

Panchkula News: डेंगू के 18 नए मामले सामने आए, गमलों के ट्रे में पनप रहा लारवा

Wed, 11 Sep 2024 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
18 new cases of dengue reported, larvae growing in pot trays
पंचकूला। जिले में लगातार डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को जिले में डेंगू के 18 नए केस सामने आए हैं। अब तक डेंगू के कुल 317 मामले सामने आ चुके हैं। पंचकूला के अर्बन एरिया में सबसे अधिक मामले अब तक सामने आए हैं। इसमें पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की टीम की तरफ से शहर के सेक्टर-12, 14, 15, 16, 17, 19 सहित अन्य सेक्टरों में टीमों की ओर से जांच की गई। इसके अलावा यहां पर डेंगू का लारवा गमलों की ट्रे में पाया गया। इस दौरान लोगों को जागरूक किया गया कि वह बारिश के मौसम में गमलों में ट्रे नहीं लगाएं। अगर इसे लगाएंगे तो डेंगू का लारवा पैदा होगा। इस कारण डेंगू के फैलने का डर भी बना हुआ है। कालका, पिंजौर, डीएलएफ, सूरजपूर, नाडा साहिब में मच्छरों की डेनसिटी सबसे अधिक पाई गई है। इसे लेकर विभाग की ओर से लोगों को पानी इकट्ठा करने से रोका गया है। वहीं लोगों को लारवा से बचाव के लिए जागरूक किया गया। पंचकूला जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरेश भोसले ने बताया कि टीमों की ओर से लोगों को जागरूक किया गया है। वहीं शाम के समय निगम की ओर से शहर के सेक्टर-19 सहित जहां भी डेंगू पाया गया है वहां पर फॉगिंग की गई है। इससे लोगों को डेंगू से बचाव के लिए काम किया जा रहा है। वहीं डेंगू के बचान के लिए ऑनलाइन लोकेशन ट्रैकर से भी सर्वे में गए स्वास्थ्य कर्मचारियों पर नजर रखी जा रही है। वहीं टीमों की ओर से कालका, बरवाला, मोरनी और रायपुरारानी में भी डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed