फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   18 DSPs promoted to SP, CM met them

Panchkula News: 18 डीएसपी को एसपी प्रमोट किया, सीएम ने की मुलाकात

Wed, 21 May 2025 12:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
18 DSPs promoted to SP, CM met them
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को पंजाब पुलिस सर्विसेज (पीपीएस) के पदोन्नत अधिकारियों को राज्य को नशे की बुराई से मुक्त कर पंजाब पुलिस की शानदार विरासत को बरकरार रखने के लिए प्रेरित किया।
डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) से पदोन्नत होकर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) बने 18 पुलिस अधिकारियों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस की समृद्ध विरासत को याद किया, जो राज्य और यहां के लोगों की दृढ़ता से सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य में कानून-व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखने के साथ-साथ पंजाब पुलिस ने हमेशा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करते हुए दूसरी रक्षा पंक्ति के रूप में काम किया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस का इतिहास बहादुरी, कुर्बानी और अनगिनत उपलब्धियों से भरा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दी गई पदोन्नति के बाद अधिकारियों को अब यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस शानदार परंपरा को आगे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed