फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   भाजपा ने की गांव के साथ वादा खिलाफी: बंसल

भाजपा ने की गांव के साथ वादा खिलाफी: बंसल

Mon, 04 Feb 2019 01:39 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने की गांव के साथ वादा खिलाफी: बंसल
भाजपा ने गांव के साथ की वादाखिलाफी: बंसल
विज्ञापन

पलसोरा में ग्रामीण कांग्रेस का सम्मेलन, सभी गांवों से लोग पहुंचे
पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले, चंडीगढ़ के गांवों को असंवैधानिक तरीके से नगर निगम के दायरे में लाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा के राज में चंडीगढ़ के गांवों के साथ बहुत धोखे किए गए। आज विकास के झूठे शोर में गांव बदहाल हो रहे हैं और साथ ही उदासीनता के शिकार हैं। ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल ने रविवार को गांव पलसोरा में चंडीगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण और चंडीगढ़ किसान प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित सम्मेलन में कहीं। इस सम्मेलन में चंडीगढ़ के सभी गांव के लोग शामिल हुए।
बंसल ने कहा कि चंडीगढ़ के गांवों को असंवैधानिक तरीके से नगर निगम के दायरे में ला दिया। पहले गांवों के सरपंचों को प्रशासन और भाजपा सरकार ने विश्वास में लिया और कहा कि इन गांवों को शहर में फायदा होगा। लेकिन बाद में सख्त कानून लाकर कह दिया जो कुछ भी लाल डोरे के बाहर बना होगा उसे गैर कानूनी माना जाएगा। यह वादाखिलाफी है।
विज्ञापन

बंसल ने कहा कि कांग्रेस के समय जब लोगों ने मुझे चंडीगढ़ का सांसद बनाया था तब मनीमाजरा के दर्शनी बाग, हल्लोमाजरा के दीप कांप्लेक्स, गोबिंदपुरा में हमने नोटिफिकेशन वापस करवाई थी। हमने एक और योजना पर काम किया था कि गांवों में जो भी घर बड़ी संख्या में लाल डोरे के बाहर बने, उनको प्रशासन हाथ तक नहीं लगाएगा और कांग्रेस जब तक थी किसी मकान पर प्रशासन ने पर हाथ तक नहीं लगाया। जैसे ही भाजपा सरकार आई खुड्डा अलीशेर में मकानों को बुलडोजर से गिरा दिया। जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने कहा कि आनेवाला चुनाव में कांग्रेस की भारी जीत होगी। भाजपा का वादाखिलाफी इस बार भारी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष चावला, गुरप्रीत सिंह हैप्पी, राजू पलसौरा, दलजीत सिंह, डीडी जिंदल, भूपिंदर सिंह बडहेड़ी, हरफूल चंद्र कल्याण, सुरिंदर सिंह, गुरबक्श रावत, एचएस लक्की, मंजीत सिंह चौहान, देवेंद्र लुबाणा, ठाकुर करतार सिंह, संदीप भारद्वाज, हरमेल केसरी, श्याम सुंदर शर्मा, चौधरी राणा मोहन सहित विभिन्न ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, गांव के पूर्व सरपंच, पंच के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए।


बॉक्स
चंडीगढ़ के गांवों के साथ धोखा हुआ : छाबड़ा
ग्रामीण सम्मलेन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि भाजपा की सांसद, अध्यक्ष और प्रशासन ने चंडीगढ़ के गांवों के साथ धोखा किया है। वे सब जानते थे कि गांवों में होने वाले पंचायत चुनाव में कांग्रेस परचम लहराती, इसीलिए उन्होंने गांवों को नगर निगम में डाल दिया। जब कांग्रेस की सरकार होगी उसके बाद एक भी मकान लाल डोरे के बाहर नहीं तोड़े जाएंगे। पवन कुमार बंसल सांसद रहते हुए हमेशा गांवों के लिए ज़्यादा से अधिक बजट लाए और उन्होंने विकास के अनेक ठोस काम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed