{"_id":"5bec840fbdec2269a92b7095","slug":"171542226959-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर पैनल नहीं लगवाने वाले वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर पैनल नहीं लगवाने वाले वालों पर होगी कार्रवाई
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तय समय के भीतर सोलर प्लांट न लगाने वालों पर लगेगी पेनाल्टी
सबहेड
क्रेस्ट के सीईओ ने चंडीगढ़ इंडस्ट्री एंड होटल-रेस्टोरेंट एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक कर दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सोलर पैनल लगवाने के लिए आवेदन नहीं करने वाले सिटी के इंडस्ट्री एंड होटल व रेस्टोरेंट संचालकों पर चंडीगढ़ रिन्यूअल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) सख्ती करने जा रहा है। इसके लिए क्रेस्ट के सीईओ देवेंद्र दलाई की बुधवार को चैंबर ऑफ चंडीगढ़ इंडस्ट्री एंड होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के साथ मीटिंग हुई। इसमें चैंबर के सदस्यों को 17 नवंबर 2018 तक सोलर पावर प्लांट प्रोजेक्ट इंस्टॉल करने की डेडलाइन के बारे में बताया गया। क्रेस्ट की ओर से साफ किया गया कि निर्धारित समयावधि में आवेदन नहीं करने वाले संचालकों पर आवश्यक पेनाल्टी लगाई जाएगी।
बैठक में बताया गया कि अब तक 74 औद्योगिक इकाइयों व तीन होटलों ने अपने परिसर में सोलर पावर प्लांट इंस्टॉल करने का आवेदन किया है। एसोसिएशन के सदस्यों को कहा गया कि जिन सदस्यों ने अभी तक सोलर पैनल लगवाने के लिए आवेदन नहीं किया है, उन्हें जल्द से जल्द आवेदन करने को कहें ताकि डेडलाइन के बाद लगने वाली पेनाल्टी से बचा जा सके। सीईओ क्रेस्ट ने कहा कि चैंबर आफ चंडीगढ़ इंडस्ट्रीज एंड होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अगर इस मिशन में सहयोग करेगी तो चंडीगढ़ प्रशासन ने केंद्र सरकार के निर्देश पर जो टारगेट तय किए हैं, उन्हें पूरा करने में सहयोग मिलेगा। चंडीगढ़ को 100 प्रतिशत रिन्यूएबल एनर्जी बनाने में मदद मिलेगी।
लोगों की आय भी बढ़ेगी
मीटिंग में मेंबरों को यह भी बताया गया कि होटलों व इंडस्ट्री में सोलर पैनल इंस्टॉलेशन करने से न केवल पर्यावरण को फायदा मिलेगा बल्कि मुद्रा में फायदा भी सदस्यों को मिलेगा। उन्हें इस बाबत संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई कि कैसे वह इस प्लांट से बिजली प्राप्त करने के साथ साथ पैसा भी कमा सकते हैं।