{"_id":"5be49a31bdec2269ba10cdce","slug":"171541708337-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसी का दामाद निकला मास्टर माइंड, 7 आरोपी गिरफ्त में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसी का दामाद निकला मास्टर माइंड, 7 आरोपी गिरफ्त में
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसी का दामाद निकला मास्टर माइंड, 7 आरोपी गिरफ्त में
बीते सप्ताह खुद का इनकम टैक्स अधिकारी बताकर ले उड़ थे 8 लाख और 3 किलो चांदी
7 लाख नकदी और 3 किलो चांदी बरामद, आरोपी तीन के पुलिस रिमांड पर भेजे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बीते दिनों नकली इनकम टैक्स अधिकारी बताकर घर से 8 लाख नकदी और 3 किलो चांदी उड़ाने के मामले में सेक्टर-36 थाना पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का मुख्य सरगना पीड़ित के मौसी का दामाद है। पुलिस ने इन आरोपियों से ठगी के 7 लाख रुपये नकदी और 3 किलो चांदी बरामद किया है। आरोपियों को बुधवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन-तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पटियाला निवासी विरेंद्र सिंह (24), मनीष कुमार (28), प्रेम कुमार (27), बरनाला निवासी चरनजीत सिंह (47), भूपिंद्र सिंह (45) विक्की कुमार (25) और अमरबीर सिंह (35) के रूप में हुई है।
एसएसपी निलांबरी विजय जगदाले ने बताया कि 31 अक्तूबर पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-52 स्थित मकान नंबर-1511 में कुछ लोग खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बता घर में घुसे और 8 लाख रुपये नकदी और तीन किलो चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही साउथ डिवीजन एएसपी निहारिका भट्ट, सेक्टर-36 थाना प्रभारी और सेक्टर-61 पुलिस चौकी सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की अगुवाई में एक टीम गठित की गई। इसके बाद पुलिस ने एक-एक कर सातों आरोपियों को दबोच लिया। साथ आरोपियों से ठगी के रुपये और गहने भी बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपियों का रिमांड लिया है जिससे पता चल सके कि उन लोगों ने इनकम टैक्स का कार्ड कहां से बनवाया है।
ऐसे पहुंची आरोपियों तक पुलिस
वारदात के बाद पुलिस ने परिवार के सभी सदस्यों के अलग-अलग बयान दर्ज किए। इसके बाद सामने आया कि शिकायतकर्ता पप्पू के मौसी का घर उनके यहां से कुछ दूरी पर था। शुरुआती जांच में सामने आया कि मौसी का दामाद विरेंद्र पटियाला के गलौली में रहता है। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। उसने पुलिस को बताया कि यह सारा खेल उसी ने दोस्तों के साथ मिलकर रचा हुआ था।
विज्ञापन
दोस्तों के साथ मिलकर की प्लानिंग-
एसएसपी ने बताया कि विरेंद्र इस वारदात को अंजाम देने के लिए दोस्त मनीष और प्रेम से मिला। इसके बाद वह तीनों बाकी के आरोपियाें से मुलाकात कर पूरी प्लानिंग तैयार की। वारदात को अंजाम देने से तीन चार पहले रेकी गई। इसके बाद आरोपी अमरबीर और विक्की घर में घुसकर वारदात को अंजाम दे डाला जबकि उसके दोस्त वारदात वाली जगह से कुछ दूरी पर आई 10 कार नंबर (पीबी19 एन2948) में उनका इंतजार कर रहे थे। पुलिस जांच में कार अमरबीर की है।
सभी ने आपस में बांटे गहने और रुपये
वारदात के बाद सभी आरोपियों ने एक-एक लाख रुपये और चांदी के गहने आपस में बांट लिये। इसके बाद जो रुपये बचे उन आरोपियों ने मिलकर खर्च कर लिए। पकड़े गए आरोपी चरनजीत और विक्की पर बरनाला में भी लूट का मामला दर्ज है।