फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अपने ही स्कूल में पढ़ेगे फेल छात्र

अपने ही स्कूल में पढ़ेगे फेल छात्र

Tue, 10 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
अपने ही स्कूल में पढ़ेगे फेल छात्र
फेल विद्यार्थियों को उसी स्कूल में मिलेगा दाखिला
विज्ञापन

यूटी प्रशासन ने सोमवार को स्पष्ट किया अपना रुख
अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए नहीं करनी होगी दौड़भाग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 10वीं के सभी फेल विद्यार्थियों को उसी स्कूल में प्रवेश मिलेगा। इसके लिए यूटी प्रशासन ने गाइड लाइन जारी कर दी है। कंपार्टमेंट परीक्षा के बाद अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी भी आसानी से अपने ही स्कूल में प्रवेश ले सकेंगे।
दरअसल बीते कुछ समय से शहर में यह चर्चा हो रही थी कि इस बार 10वीं कक्षा में फेल होने वाले विद्यार्थियों को शहर के सरकारी स्कूलों में दोबारा प्रवेश नहीं लिया जाएगा। इससे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। इस मामले में सोमवार को यूटी प्रशासन ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। शिक्षा सचिव बीएल शर्मा ने कहा कि पहले की तरह ही इस बार कक्षा दस में अनुत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को उसी स्कूल में ही पढ़ने का मौका मिलेगा। इसके लिए सभी सरकारी स्कूलों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा के बाद जो भी छात्र फेल होंगे उन्हें उसी स्कूल में दाखिला मिल जाएगा। स्कूलों में प्रवेश पाने के लिए विद्यार्थियों को दौड़भाग भी नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


कक्षा 11वीं में सेंटरलाइज्ड प्रक्रिया के तहत होगा प्रवेश
इस बार शहर के सरकारी स्कूलों में बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट काफी खराब रहा है। इसके चलते प्रशासन ने कड़े कदम उठाने के संकेत दिए हैं। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 1299 विद्यार्थी फेल हुए हैं। इसके अलावा कक्षा 11वीं में केंद्रीय प्रक्रिया के तहत छात्रों के अंक के हिसाब से सीट का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed