फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पठानकोट रेलवे स्टेशन पर लगेंगे 36 सीसीटीवी

पठानकोट रेलवे स्टेशन पर लगेंगे 36 सीसीटीवी

Fri, 01 Dec 2017 10:26 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट रेलवे स्टेशन पर लगेंगे 36 सीसीटीवी
तीसरी आंख की निगहबानी में रहेंगे रेलवे स्टेशन
विज्ञापन

पठानकोट में 16 और कैंट स्टेशन पर लगेंगे 20 सीसीटीवी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
रेलवे सुरक्षा के मद्देनजर स्टेशन पर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए तीसरी आंख का सहारा लेगा। फिरोजपुर रेल मंडल के 16 मुख्य रेलवे स्टेशन पर अब रात-दिन नजर रखने के लिए रेलवे सुरक्षा बल की ओर से सीसीटीवी लगाने की तैयारी की जा रही है। पठानकोट के दोनों रेलवे स्टेशनों पर 36 कैमरे लगेंगे। 16 कैमरे पठानकोट कैंट और 20 कैमरे सिटी रेलवे स्टेशन पर लगाए जाएंगे। इनमें नाइट विजन का फीचर भी होगा।

रेलवे विभाग के फिरोजपुर मंडल की योजना मंडल के 16 मुख्य रेलवे स्टेशनों पर 409 कैमरे लगाने की है। इसके लिए टेंडर भी खोला जा चुका है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया खत्म होने के बाद कैमरे लगवा दिए जाएंगे। फिरोजपुर रेल मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त सुधाकर ने बताया कि रेलवे स्टेशनों, यात्रियों, और ट्रेनों की सुरक्षा के लिए स्टेशनों पर कैमरे लगा होना जरूरी है। मंडल के जिन स्टेशनों पर कैमरे लगाए जाएंगे उनका मुख्य कंट्रोल फिरोजपुर हेडक्वार्टर के कंट्रोल रूम में होगा। दूसरा कंट्रोल उनके कार्यालय के अंदर होगा ताकि वह जब चाहे किसी भी रेलवे स्टेशन के हालात पर नजर रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि कैमरे चलाने और उसे ऑपरेट करने के लिए कंट्रोल रूम में तैनात रेलवे सुरक्षा बल के जवानों, स्टेशन पर पोस्ट में तैनात जवानों को भी कैमरे की तकनीक के बारे में ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed