{"_id":"59555a274f1c1be4488b47ea","slug":"171498765863-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम सांस तक कायम रहेगा गठबंधन : बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम सांस तक कायम रहेगा गठबंधन : बादल
Updated Fri, 30 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतिम सांस तक कायम रहेगा अकाली-भाजपा गठबंधन : बादल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के समर्थन में शिरोमणि अकाली दल व भाजपा के सांसद और विधायक यहां यूटी गेस्ट हाउस में जुटे। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, डिप्टी सीएम प्रकाश सिंह बादल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने उनका स्वागत किया। प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि उनकी केंद्र की राजनीति में जाने की कोई इच्छा नहीं है। वे उप-राष्ट्रपति समेत कोई भी पद नहीं चाहते हैं। उनकी इच्छा पंजाब में रहकर यहां कि जनता की सेवा करने की है। पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन बेहद पवित्र है और उनकी अंतिम सांस तक यह कायम रहेगा। बादल ने कहा कि कोविंद देश के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। उन्होंने जी आयां नूं बोलते हुए कोविंद का स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दीं। बादल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को हर दिल अजीज और ईमानदार मुख्यमंत्री बताया व कहा कि कोविंद काबिल उम्मीदवार हैं, उन्हें तमाम पार्टियां राजनीति से ऊपर उठकर समर्थन दें।