फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   आधार कार्ड से छेड़छाड़ कर मोबाइल फाइनेंस करवाने के आरोपी को मिली जमानत

आधार कार्ड से छेड़छाड़ कर मोबाइल फाइनेंस करवाने के आरोपी को मिली जमानत

Thu, 14 Mar 2019 02:07 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 14 Mar 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड से छेड़छाड़ कर मोबाइल फाइनेंस करवाने के आरोपी को मिली जमानत
आधार कार्ड से छेड़छाड़ कर मोबाइल फाइनेंस करवाने के आरोपी को जमानत
विज्ञापन

चंडीगढ़। मोबाइल फाइनेंस कराने के लिए आधार कार्ड से छेड़छाड़ के आरोपी संदीप को बुधवार को जिला अदालत से जमानत मिल गई। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज राजीव गोयल की कोर्ट ने संदीप को 50 हजार रुपये के बेल बांड पर जमानत दे दी। पंजाब के मानसा के रहने वाले संदीप को चंडीगढ़ पुलिस ने दो महीने पहले गिरफ्तार किया था।

जमानत मिलने के बाद वकील स्वराज अरोड़ा ने बताया कि संदीप मोबाइल खरीदने के लिए पंजाब के मानसा से चंडीगढ़ क्यों आएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस जानबूझ कर उसे फंसाने की कोशिश कर रही है। आरोप के मुताबिक संदीप ने अभिनव कुमार के आधार कार्ड से छेड़छाड़ कर 11 हजार रुपये मोबाइल होम क्रेडिट कंपनी से फाइनेंस करवा लिया। लेकिन मोबाइल की किस्तें अभिनव के अकाउंट से कटने लग गईं। ऐसे में अभिनव ने होम क्रेडिट कंपनी से बात की और कहा कि उसने कोई फोन फाइनेंस नहीं करवाया। फिर होम क्रेडिट के रीप्रेजेंटेटिव ने पुलिस को शिकायत दी। जांच के बाद पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed