{"_id":"5c7ff918bdec2214031bae59","slug":"161551890712-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंपी 5","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंपी 5
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सन्नौर में 50 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत
परनीत कौर बोलीं- मुख्यमंत्री ने सन्नौर के विकास के लिए 3.25 करोड़ रुपये भेजे
सन्नौर में धर्मशाला और पार्कों के लिए 1 करोड़ और 55 गाँवों के लिए 1.15 करोड़ के चेक बांटे
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने बुधवार को सन्नौर कस्बे में अनुदान राशियां वितरित करते हुए सन्नौर में 50 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू करवाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सन्नौर के विकास के लिए 3.25 करोड़ रुपये के फंड पास करके भेजे हैं। इसमें से उन्होंने मौके पर ही सन्नौर की धर्मशालाओं और पार्कों के लिए 1 करोड़ रुपये और 55 गाँवों के विकास के लिए 1.15 करोड़ के चेक बांटे।
इस मौके परनीत कौर ने वार्ड नंबर 3,4,10 और 14 में इंटरलाकिंग टायलों समेत बोलड़ चौक से मेन बाजार और पुलिस स्टेशन, असरपुर चौक से शहीद ऊधम सिंह पार्क की सड़क का भी काम शुरू करवाया। जबकि राधा स्वामी सत्संग भवन से बड़ी नदी के पुल तक 90 लाख रुपये की लागत के साथ सड़क को चौड़ा करने के लोक निर्माण विभाग की तरफ से करवाए जाने वाले काम को अलग से शुरू करवाया। इसके बाद अपने संबोधन में परनीत कौर ने लोगों से आह्वान किया कि वे राज्य की खुशहाली और विकास के लिए कांग्रेस पार्टी को और मज़बूत करें। जिससे विकास व लोक भलाई के काम भविष्य में और जोर- शोर के साथ किए जा सकें।