फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एंट्री लेवल एडमिशन के लिए विवेक हाई स्कूल ने निकाला ड्रा

एंट्री लेवल एडमिशन के लिए विवेक हाई स्कूल ने निकाला ड्रा

Wed, 06 Feb 2019 01:44 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
एंट्री लेवल एडमिशन के लिए विवेक हाई स्कूल ने निकाला ड्रा
एंट्री लेवल एडमिशन के लिए विवेक हाई स्कूल में निकाला ड्रॉ
विज्ञापन

12 फरवरी तक अभिभावकों को जमा करवानी होगी फीस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-38बी स्थित विवेक हाई स्कूल में मंगलवार को एंट्री लेवल एडमिशन के लिए ड्रॉ निकाला गया। ड्रॉ में नाम निकलने के बाद अब पैरेंट्स को स्कूल में फीस भी जल्द जमा करानी होगी। शिक्षा विभाग की मानें तो सभी स्कूलों में 12 फरवरी तक अभिभावकों को फीस जमा करवानी होगी। स्कूल प्रशासन द्वारा एडमिनिस्ट्रेटिव फीस तीस हजार तय की गई है। जबकि क्वार्टरली फीस 27 हजार जमा करानी होगी। टोडलर एडमिशन को लेकर स्कूल के पास 55 सीटें हैं। इन पर एडमिशन के लिए सिब्लिंग्स, एल्युमनी और स्टाफ आदि को महत्ता दी जाएगी। अपने बच्चे का स्कूल में एडमिशन कराने के लिए सैकड़ों पैरेंट्स ने अप्लाई किया था। विवेक हाई स्कूल द्वारा ड्रॉॅ प्रक्रिया पहले दिसंबर या जनवरी में आयोजित कराई जाती थी। इस बार यह स्कूल प्रशासन द्वारा लेट आयोजित की गई।

वहीं, सेक्टर-26 स्थित सेंट कबीर पब्लिक स्कूल ने अभी दोबारा कोई ड्रॉॅ डेट जारी नहीं की है। सेंट कबीर स्कूल द्वारा अपनी ड्रॉॅ प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया था। गौरतलब है कि सेंट कबीर स्कूल के माइनोरिटी स्टेटस को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में पहले से ही केस चल रहा है। इस बीच जिला शिक्षा विभाग की तरफ से एक लेटर भेजा गया, जिसके जवाब के लिए स्कूल ने कानूनी राय लेने की बात कही थी और स्कूल में होने वाले ड्रॉ को रद्द कर दिया था।
विज्ञापन

शहर के लगभग सभी स्कूलों में एंट्री लेवल एडमिशन के तहत ड्रॉ प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, अब सिर्फ कुछ ही स्कूल बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed