{"_id":"5c3a476fbdec2273554f3b3d","slug":"161547323247-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो. धीरज बने पेक के डायरेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो. धीरज बने पेक के डायरेक्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी कानपुर के प्रो. धीरज बने पेक के नए डॉयरेक्टर
प्रशासन की ओर से 31 लोगों का इस पद के लिए लिया गया था साक्षात्कार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रशासन ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) के नए डायरेक्टर के पद पर आईआईटी कानपुर के प्रो. धीरज संघी को नियुक्त किया है। प्रशासन की ओर से इस पद के लिए 31 उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया गया था। इस संस्थान के डायरेक्टर के चयन का मामला काफी समय से लंबित था। सितंबर 2018 में इस पद पर काबिज मनोज अरोड़ा को प्रशासन ने रिलीव कर दिया था। तब से यह पद खाली था। वर्तमान में प्रशासन ने डॉ. उमा बत्रा को कार्यकारी डायरेक्टर के तौर पर तैनात किया है।
वर्तमान में प्रो. धीरज संघी आईआईटी कानपुर के सीएसई डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं। इससे पहले उन्होंने दो साल तक एलएनएमआईआईटी, जयपुर में निदेशक के पद पर सेवाएं दी हैं। उन्होंने वहां रहते हुए कई नए पाठ्यक्रम शुरू करने के साथ बदलाव किए और शोध को बढ़ावा दिया। दो साल तक आईआईटी दिल्ली में कई शैक्षिक मामलों के डीन के पद पर भी रहे। शिक्षा में सुधार के लिए कई संस्थानों को सलाह देने का इन्होंने काम किया है। विभिन्न संस्थानों में बोर्ड, सीनेट (अकादमिक परिषद), समीक्षा समितियों, बोर्डों के अध्ययन आदि सहित विभिन्न महत्वपूर्ण समितियों के सदस्य के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। प्रो. धीरज को कंप्यूटर नेटवर्क और नेटवर्क सुरक्षा के क्षेत्र का प्रभावी ज्ञान है।
15 दिनों में ज्वाइन कर लेंगे पेक के डायरेक्टर : परिदा
एडवाइजर मनोज परिदा अपने कार्यों को लेकर इतना संवेदनशील हैं कि उन्होंने पेक के नए डायरेक्टर प्रो. धीरज संघी को 15 दिनों के अंदर ज्वाइन करने के लिए कहा है। एडवाइजर ने बताया कि प्रो. संघी ज्वाइनिंग के लिए 3 महीने का समय मांग रहे थे, लेकिन कामों की अधिकता के चलते उन्हें प्रशासन की ओर से 15 दिनों के अंदर ज्वाइन करने के लिए कहा गया है। एडवाइजर ने बताया कि प्रो. संघी के चयन के बाद अब पेक के रजिस्ट्रार के चयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।