फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पत्रकार छत्रपति हत्या मामले में फाइनल बहस पूरी

पत्रकार छत्रपति हत्या मामले में फाइनल बहस पूरी

Fri, 21 Dec 2018 02:08 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
पत्रकार छत्रपति हत्या मामले में फाइनल बहस पूरी
पत्रकार छत्रपति हत्या मामले में फाइनल बहस पूरी
विज्ञापन

- दो जनवरी को आ सकता है मामले का फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। डेरा प्रमुख राम रहीम पर चल रहे पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले को लेकर गुरुवार को पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मामले में आरोपी गुरमीत राम रहीम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुआ। वहीं अन्य आरोपी निर्मल, कुलदीप, कृष्ण प्रत्यक्ष रूप से कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की तरफ से फाइनल बहस समाप्त हो गई हैं। अब मामले की अगली सुनवाई दो जनवरी को होगी। अगली सुनवाई पर दोनों पक्षों को अपना अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। अगर दोनों पक्षों की तरफ से कोर्ट में कोई पक्ष नहीं रखा जाता तो इस मामले के फैसले की तारीख निर्धारित की जाएगी। मामले की सुनवाई अंतिम दौर में चल रही है। इस मामले को लेकर सीबीआई कोर्ट में अंतिम चरण की बहस पूरी हो चुकी हैं। अब कोर्ट अपना फैसला कभी भी सुना सकती हैं। 24 अक्टूबर 2002 को अज्ञात हमलावरों ने रामचंद्र छत्रपति के घर के बाहर छत्रपति को गोलियों से छलनी कर दिया था। घटना के पीछे राम रहीम का हाथ बताया गया था। रामचंद्र ने पूरा सच अखबार की शुरुआत 2000 में की थी। लेकिन डेरा मामले के खुलासे के बाद ही उनकी हत्या हो गई थी। इसके बाद डेरा की ओर से अखबार के प्रकाशन को बंद करने का दबाव बनाया गया था। अखबार के हॉकर्स, विज्ञापन देने वालों और पत्रकारों को धमकियां दी गईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed