फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ᅫ ￟₩￲￘¬ ᆬ₩ᄏ₩￁ ᄋᄂ₩￰ ᅵ￰ᄋ느U ᅡ│￘↑ Sᅤ↑Uᅦ￰ᄡUᅤU ᄋᄂ₩ᄅᄁU￧¬ᅵ ᅫ₩￰￈ᄂ₩ᅦᄌ

ᅫ ￟₩￲￘¬ ᆬ₩ᄏ₩￁ ᄋᄂ₩￰ ᅵ￰ᄋ느U ᅡ│￘↑ Sᅤ↑Uᅦ￰ᄡUᅤU ᄋᄂ₩ᄅᄁU￧¬ᅵ ᅫ₩￰￈ᄂ₩ᅦᄌ

Mon, 12 Nov 2018 01:53 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
ᅫ ￟₩￲￘¬ ᆬ₩ᄏ₩￁ ᄋᄂ₩￰ ᅵ￰ᄋ느U ᅡ│￘↑ Sᅤ↑Uᅦ￰ᄡUᅤU ᄋᄂ₩ᄅᄁU￧¬ᅵ ᅫ₩￰￈ᄂ₩ᅦᄌ
द वॉयस आगाज को लेकर पीयू स्टूडेंट काउंसिल दोफाड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में 14 व 15 नवंबर को होने जा रहे द वॉयस आगाज प्रोग्राम को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर पीयू स्टूडेंट काउंसिल दो भागों में बंट गई है। अध्यक्ष खेमा ने रविवार को निर्णय लिया है कि सिंगर मनकीरत औलख के गीत सुनने नहीं जाएंगे। बताया जाता है कि सिंगर को इस प्रोग्राम में अध्यक्ष कनुप्रिया को बताए बिना ही आमंत्रित कर लिया गया। सूत्रों का कहना है कि इस कार्यक्रम के जरिये पीयू प्रशासन छात्राओं के कई दिन से चल रहे आंदोलन को तोड़ने की कोशिश में जुटा है।
इसी मुद्दे को लेकर स्टूडेंट काउंसिल अध्यक्ष कनुप्रिया व कुछ अन्य छात्र नेताओं ने रविवार को बैठक की। कनुप्रिया ने बताया कि सिंगर मनकीरत औलख के गानों को लेकर विरोध जताया है। महिलाओं पर कटाक्ष करने वाले गाने नहीं गाने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा- यहां छात्राओं की एकता की बात हो रही है और दूसरी तरफ कटाक्ष की, यह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि वह इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेने जाएंगी। वह प्रोग्राम में कई कम्प्टीशन कराएंगी, जिनकी सूची तैयार हो गई हैं। वहीं दूसरी ओर छात्र संगठन अध्यक्ष आइसा विजय कुमार ने भी सिंगर मनकीरत औलख को ट्वीट किया है। साथ ही सोशल मीडिया के जरिये भी उन्हें संदेश दिया है कि वह ऐसे गाने पीयू के इस कार्यक्रम में न गाएं, जिससे दूसरे स्टूडेंट आहत हों। यदि उनका आग्रह नहीं माना गया तो वह खुलकर विरोध करेंगे। गौरतलब है कि शनिवार को गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-46 के समाज शास्त्र विभाग के प्रोफेसर पंडितराव धरेनवर ने भी औलख के गानों पर विरोध जताया है। उनका कहना था कि औलख के कार्यक्रम में आने से उन्हें कोई गुरेज नहीं है, लेकिन नशे, हथियार, अश्लील गीतों को न गाएं। उन्होंने इस बारे में पीयू के वाइस चांसलर प्रो. राजकुमार को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन

इनसेट--
सात लाख रुपये होंगे खर्च
दो दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में सात लाख रुपये खर्च होंगे। यह रकम स्टूडेंट काउंसिल के खाते से जाएगी। इस रकम में लगभग चार लाख रुपये स्टार नाइट आदि पर खर्च होगी। बाकी कई कार्यक्रम भी होंगे। उनके लिए रकम कम पड़ सकती है। इसके लिए गुणा-भाग लगाने में छात्र नेता लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट---
किताबों पर मिलेगी छूट
अध्यक्ष कनुप्रिया का कहना है कि स्पोंसर के आमंत्रण को हम बढ़ावा नहीं देंगे, न ही आने वाले स्पोंसर्स से कुछ सहायता ली जाएगी। बुक स्टॉल आदि लगेंगे तो हमारी कोशिश है किताबों पर स्टूडेंट्स को छूट मिले। अन्य लाभ भी स्टूडेंट्स को दिलाए जाने की योजना बनाई जा रही है।

वर्जन--
एसएफएस की विचारधारा अलग है, इसलिए वह इसका विरोध कर रहे हैं। सिंगर मनकीरत औलख कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनका आना तय हो गया है। स्टार नाइट कार्यक्रम पर तीन से चार लाख रुपये खर्च होंगे। इस कार्यक्रम से कोई व्यक्ति आहत न हो, इसलिए यह आग्रह सिंगर औलख से कर दिया गया है।

- अमरिंदर सिंह, सचिव, पीयू स्टूडेंट काउंसिल
बॉक्स.....
द वॉयस आगाज प्रोग्राम में भी दिखेगा प्रोटेस्ट का असर
- छात्राओं की आजादी की होगी बात, होंगे कई कार्यक्रम
- कई दिन से प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स करेंगे यह प्रतियोगिताएं
चंडीगढ़। द वॉयस आगाज कार्यक्रम में पंजाब विश्वविद्यालय की छात्राओं के प्रोटेस्ट का भी असर दिखेगा। अव्यवस्थाओं पर चोट करने वाले कार्यक्रम स्टूडेंट्स प्रस्तुत करेंगे। इसके लिए रविवार को एसएफएस व अन्य छात्र संगठनों ने 13 कार्यक्रमों की सूची तैयार की है। पीयू की छात्राएं गर्ल्स हॉस्टल 24 घंटे खुलवाने की मांग को लेकर प्रोटेस्ट कर रही हैं। पीयू प्रशासन ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह छात्राएं आगाज कार्यक्रम में भी अपनी-अपनी मांगें रखेंगी। छात्राओं की आजादी का संदेश दिया जाएगा। इसके अलावा पीयू प्रशासन ने जिन मांगों पर आज तक विचार नहीं किया है, उनको भी स्टूडेंट अपने तरीकों से इस कार्यक्रम में उठाएंगे। छात्र-छात्राओं के विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन का असर यहां साफ दिखाई देगा। इसकी तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed