फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सूर्य उपासना का महापर्व की धूम

सूर्य उपासना का महापर्व की धूम

Mon, 12 Nov 2018 01:53 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
सूर्य उपासना का महापर्व की धूम
न्यू लेक पर हजारों व्रती देंगे सूर्य को अर्घ्य
विज्ञापन

सूर्य उपासना के महापर्व की धूम
आयोजकों की ओर से कृत्रिम सरोवरों का हो रहा है निर्माण
छठ घाट को सजाने में जुटे लोग
सेक्टर-42 की न्यू लेक पर पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन और छठ पूजा समिति की ओर से व्रतियों का होगा स्वागत
नीरज कुमार
चंडीगढ़। सूर्य उपासना के महापर्व का शुभारंभ नहाय खाय के साथ रविवार से शुरू हो गया। सोमवार को खरना, मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती अर्घ्य प्रदान करेंगे। बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान कर महापर्व संपन्न हो जाएगा। छठ पूजा के लिए शहर की विभिन्न पूजा कमेटियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। न्यू लेक सेक्टर-42 के अलावा बहलाना, रायपुरखुर्द, दड़वा, मलोया, सेक्टर-47, कालोनी नंबर चार, रामदरबार, हल्लोमाजरा सहित अन्य भागों में छठ पूजा कमेटियां पूजा की तैयारियों में जुट गई हैं।
एक अनुमान के मुताबिक सेक्टर-42 की न्यू लेक पर करीब 15 हजार से अधिक लोग पहुंचेंगे। उनकी सुरक्षा में पुलिस तैनात रहेगी। न्यू लेक की प्रशासन ने सफाई करवा दी है। श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की गई है ताकि कोई परेशानी नहीं हो सके।
विज्ञापन

न्यू लेक सेक्टर 42 में पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन और छठ पूजा सेवा समिति की ओर से छठ व्रतियों का स्वागत होगा। पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से छठ घाट पर जगमग रोशनी की जा रही है। छठ पूजा सेवा समिति की कार्यकारिणी की बैठक न्यू लेक पर हुई। समिति के संयोजक संजय चौबे ने बताया कि बैठक से पहले समिति के पदाधिकारियों ने न्यू लेक की सीढ़ियों की सफाई की। सफाई करने वालों में पार्षद अनिल दुबे, उमाशंकर पांडेय, धनंजय सिंह, विनोद झा, रमेश शर्मा, अरविंद दुबे, संजय चौबे, वेंकटेश नारायण, दीपक झा सहित अन्य सदस्य उपस्थित। संजय चौबे ने बताया कि छठ घरों पर सहायता बूथ लगाए जाएंगे। भक्ति संगीत का कार्यक्रम भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डीके सिंह ने बताया कि न्यू लेक के छठ घाट पर किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। पंडाल लगाया जाएगा। सोमवार शाम तक न्यू लेक के चारों ओर जगमग रोशनी से सजाने का काम पूरा हो जाएगा। शाम में न्यू लेक पर एसोसिएशन की बैठक में विभिन्न सब कमेटियों गठित कर उनके काम बांटे गए हैं। न्यू लेक में पहले अर्घ्य के दिन सुबह हरिद्वार से लाया गया गंगाजल डाला जाएगा।
एसोसिएशन के प्रेस सचिव राजीव पांडेय ने बताया कि बैठक में चेयरमैन राजेंद्र सिंह के अलावा अन्य पदाधिकारियों में रामाकांत राय, यूके सिंह, राजीव गोविंद राव, सुनील गुप्ता, लाल झा, आईपीएन सिंह, पीपी यादव, भाजपा नेता हरिशंकर मिश्रा और गोपाल शुक्ला के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि शंकर तिवारी भी उपस्थित रहे।

बॉक्स
दड़वा में कृत्रिम सरोवर में लग रही हैं टाइलें
गांव दड़वा के लख दाता लालावाला पीर के साथ कृत्रिम सरोवर का निर्माण किया गया है। इस सरोवर के फर्श पर टाइलें लगाई जा रही हैं। यहां भव्य पंडाल लगेगा। बड़ी संख्या में व्रती छठ पूजा में अस्ताचलगामी और उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान करने के लिए छठ घाटों पर पहुंचेंगे। ग्राम पंचायत दड़वा के सरपंच गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने बताया कि छठ पूजा कमेटी को किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने देंगे। छठ पूजा कमेटी के प्रधान रविंद्र शाह ने बताया कि गांव के लोगों का काफी सहयोग मिला है।
उधर, दड़वा की गैस कालोनी में भी कृत्रिम सरोवर का निर्माण कराया जा रहा है। जिला परिषद के पूर्व सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग यहां पर अर्घ्य प्रदान करने के लिए आते हैं। छठ व्रतियों का पंडाल सजाकर स्वागत किया जाएगा।

बहलाना में बन रहा है पक्का सरोवर
गांव बहलाना में छठ व्रतियों के लिए पक्के सरोवर का निर्माण किया जा रहा है। पहले कच्चे सरोवर का निर्माण होता था। इस बार ग्राम पंचायत और गांव के लोगों के सहयोग से पक्के सरोवर का निर्माण हो रहा है। इस सरोवर में टैंकर से पानी भरा जाएगा। भरे सरोवर में खड़े होकर व्रती सूर्य को अर्घ्य प्रदान करेंगे। ग्राम पंचायत बहलाना के पंच देव राज शर्मा ने बताया कि लोगों की वर्षों से मांग थी जो इस वर्ष पूरी हो गई है। जीत सिंह बहलाना के अलावा मेंबर पंचायत उदय सिंह, पूर्व सरपंच मोहिंदर सिंह ने सभी व्रतियों को छठ पूजा की बधाई दी है। सरपंच मोहिंदर कौर ने बताया कि छठ व्रतियों के लिए सरोवर निर्माण में गांव के लोगों ने सहयोग किया है।

रायुपुरखुर्द में कृत्रिम सरोवर की सफाई शुरू
रायपुरखुर्द में स्कूल परिसर में बनाए सरोवर की सफाई का काम चल रहा है। चंडीगढ़ छठ पूजा महासंघ सेवा समिति के प्रधान पवन कुमार सिंह का कहना है कि यहां पर 20 साल से लोग छठ पूजा करते आ रहे हैं। 10 साल पहले पक्के कृत्रिम सरोवर का निर्माण किया गया था। हर वर्ष सफाई के बाद उसमें साफ पानी भरा जाता है। इसके बाद पूजा की जाती है। छठ पूजा के दिन भव्य आयोजन होगा। भजन भी होगा। सात वर्षों से लगाकर छठ पूजा कर रही छठ व्रती पुष्पा देवी ने बताया कि वे हर वर्ष सरोवर की सफाई में सेवा करती हैं। पवन कुमार सिंह ने बताया कि पूजा के बाद निकाली गई मिट्टी से सरोवर को भरा जाता है ताकि किसी को परेशानी न हो।

मलोया के सरोवर में होगा भव्य आयोजन
मलोया के बस स्टैंड के पास सरोवर में छठ पूजा का आयोजन होगा। बड़ी संख्या में व्रती छठ पूजा में अर्घ्य प्रदान करेंगे। यहां पूर्वांचल संगठन समिति मलोया चंडीगढ़ की ओर छठ पर्व आ आयोजन हो रहा है। वार्ड नंबर-सात के पार्षद राजेश कालिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम हो रहा है। पूर्वांचल संगठन समिति के प्रधान रामबाबू सिंह, महासचिव संजय बिहारी, चेयरमैन केदार यादव, कैशियर केपी सिंह व अन्य सलाहकार राहुल वर्मा, शिवनाथ, ओमप्रकाश तिवारी तथा सुभाष को साथ लेकर इस तालाब को छठ पर्व के लिए तैयार किया जा रहा है।

सेक्टर-47ए में मकान नंबर-111 के सामने पार्क में हर वर्ष की तरह इस बार भी छठ पूजा का आयोजन होगा। छठ पूजा कमेटी के प्रधान राकेश शर्मा ने बताया कि इस मौके पर पूर्व सांसद और एडिशनल सॉलिसिटर सत्यपाल जैन और मेयर देवेश मोदगिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed