{"_id":"5abe9e374f1c1bbb618b4957","slug":"161522441783-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को होगी बाजारों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को होगी बाजारों की सफाई
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों को सुबह चकाचक मिलेंगे बाजार
या
सेक्टर-17 और 22 के बाजारों की रात को होगी सफाई
पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले इन दोनों बाजारों में शुरू किया जाएगा
30 अस्थायी कर्मचारी रखने का प्रस्ताव पास, 50 लाख का बोझ पड़ेगा
महिला कर्मचारियों को रात की ड्यूटी पर नहीं किया जाएगा तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
नगर निगम की शहर के बाजारों और कामर्शियल एरिया की रात को सफाई करवाने की योजना है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत सबसे पहले सेक्टर-17 और 22 में रात को सफाई का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने 30 नए अस्थायी कर्मचारी भर्ती करने का प्रस्ताव पास कर दिया है। नगर निगम के अनुसार शहरी विकास मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार रात को ही बाजारों की सफाई होनी चाहिए ताकि सुबह-सवेरे जब बाजार खुले तो लोगों और व्यापारियों को बाजार साफ-सुथरे दिखाई दें।
रात को सफाई के दौरान जो कर्मचारी लगाए जाएंगे, उन्हें दिन में शिफ्ट नहीं किया जाएगा। महिला कर्मचारी रात की शिफ्ट में काम नहीं करेंगी। अभी पिछले माह जब स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम शहर का सर्वे करने के लिए आई थी, तब नगर निगम ने रात को शहर के पूरे बाजारों की सफाई करवाई थी, लेकिन अब यह बंद हो गई है। नगर निगम की ओर से सेक्टर-17 और 22 में जो 30 कर्मचारी रखे जाएंगे, उसका हर साल 50 लाख रुपये का बोझ पडे़गा। सदन में भाजपा पार्षद राजेश कालिया के सुझाव पर यह भी प्रस्ताव पास किया गया है कि इनमं से 15 कर्मचारी उन परिवारों में से रखे जाएंगे, जिनमें से पहले किसी सफाई कर्मचारी की नौकरी के दौरान मौत हो चुकी है।
टीडीएस कंपनी को न दिया जाए ठेका
पिछले सोमवार को नगर निगम ने यह 30 कर्मचारी रखने का प्रस्ताव पास किया है। प्रस्ताव में यह बात शामिल की गई है कि इस समय टीडीएस कंपनी का 1230 कर्मचारियों का ठेका उत्तरी सेक्टरों में चल रहा है। ऐसे में जो 30 नए अस्थायी कर्मचारी रखे जाने हैं, वह ठेका भी टीडीएस कंपनी को दिया जाए, लेकिन भाजपा पार्षद सतीश कैंथ ने इस बात का विरोध किया है। कैंथ के अनुसार जो 30 अस्थायी नए कर्मचारी भर्ती किए जाने हैं, उसके लिए अलग से टेंडर लगाया जाए, जिससे नई कंपनियां सामने आएंगी और नए लोगों को रोजगार मिलेगा।