{"_id":"5956a89c4f1c1bd9388b4735","slug":"161498851484-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों को मिलती रहेगी 13 माह की तनख्वाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों को मिलती रहेगी 13 माह की तनख्वाह
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कर्मियों को मिलती रहेगी 13 माह की तनख्वाह
पंजाब सरकार ने कटौती का आदेश लिया वापस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पंजाब पुलिस के सभी कर्मचारियों को गजटेड छुट्टियों के दौरान ड्यूटी पर रहने के एवज में हर साल मिलने वाली एक अतिरिक्त महीने की तनख्वाह जारी रहेगी। शुक्रवार को राज्य सरकार ने इस संबंध में गत 15 जून को जारी किए अपने आदेश को वापस ले लिया है। पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार की ओर से सरकारी खर्चों में कटौती के फैसले के तहत राज्य पुलिस के उन अधिकारियों (एएसआई, एसआई और इंस्पेक्टर) जो पुलिस स्टेशनों में तैनात नहीं हैं, को गजटेड छुट्टियों में ड्यूटी के एवज में दी जाने वाली एक महीने की अतिरिक्त तनख्वाह पर रोक लगा दी थी। वित्त विभाग की ओर से जारी शुक्रवार को जारी सर्कुलर में कहा गया है कि होम अफेयर एंड जस्टिस विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी द्वारा 15 जून को जारी आदेश को वापस लिया जा रहा है।