{"_id":"59555a0e4f1c1bad748b4634","slug":"161498765838-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोहर ने दूर की चौटाला की नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोहर ने दूर की चौटाला की नाराजगी
Updated Fri, 30 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम ने दूर की चौटाला की नाराजगी
- बिना ज्ञापन दिए लौट आने का पूछा कारण, सहयोग पर अनिल जैन ने की इनेलो की तारीफ
- जवाहर यादव की सीएम से शिकायत करना नहीं भूले चौटाला
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल से नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने अपने दिल की बात वीरवार को कह डाली। किसानों के मुद्दे पर ज्ञापन देने सीएम निवास पहुंचे इनेलो सांसदों और विधायकों की तलाशी लिए जाने का गुबार उनके मन में अब तक था। अभय ने सीएम से कहा आपके निवास पर मुझे अपमानित करने की कोशिश की गई और यह सब ओएसडी जवाहर यादव के कहने पर हुआ। जवाहर ने ही सुरक्षा कर्मियों से कहा था कि इनकी जेब में एक पैन भी नहीं रहना चाहिए। इस पर सीएम ने कहा कि वह उनसे ज्ञापन लेने आ रहे थे, लेकिन इससे पहले ही आप लोग निकल गए। जवाहर अब उनके ओएसडी नहीं हैं। इस पर चौटाला ने कहा कि ओएसडी नहीं, वे ही सब कुछ हैं। इस पर प्रांतीय प्रभारी अनिल जैन ने बीच में आते हुए कहा कि इनेलो का सहयोग भाजपा को मिलता रहा है। इसकी सीएम भी सराहना करते हैं। चौटाला ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर हमेशा उनका साथ मिलेगा। सीएम ने पूछा कि अब तो कोई नाराजगी नहीं है, जिस पर चौटाला ने न में जवाब दिया।
रामनाथ कोविंद ने कहा कि नाराजगी उचित नहीं है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने राष्ट्रपति चुनाव के बाद हरियाणा-पंजाब व चंडीगढ़ के नेताओं को राष्ट्रपति भवन बुलवाने का आग्रह किया। कोविंद ने उनका यह आग्रह स्वीकार कर लिया। मुख्यमंत्री ने अभय चौटाला से 16 जुलाई को डिनर के लिए सहमति ले ली। इसमें राष्ट्रपति चुनाव मतदान पर चर्चा होगी।
सुषमा-मनोहर ने कढ़े कसीदे
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि रामनाथ कोविंद को जो दायित्व दिया जा रहा है, उसे वह विश्वसनीयता के साथ निभाएंगे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कोविंद को बड़ी शख्सियत बताया और कहा कि उन्हें राजनीति विरासत में नहीं मिली है। कोविंद को दलित होने के कारण उम्मीदवार नहीं बनाया गया, बल्कि वे अपनी योग्यता से उम्मीदवार बने हैं और 36 बिरादरी के उम्मीदवार हैं। हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ उनका घर है। वे बेहद खुश हैं, स्वस्थ होने के बाद दिल्ली के बाहर उनका पहला प्रवास है।
विज्ञापन
करनाल के सांसद रहे नदारद
करनाल के भाजपा सांसद अश्विनी चोपड़ा कार्यक्रम से नदारद रहे। जबकि रतन लाल कटारिया, चौधरी धर्मवीर, रमेश कौशिक और अनेक मुद्दों पर पार्टी की दिक्कतें बढ़ाने वाले राजकुमार सैनी ने उपस्थिति दर्ज कराई।