फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कर्ज माफी वाले किसानों को कर्ज लौटने की जरूरत नहीं

कर्ज माफी वाले किसानों को कर्ज लौटने की जरूरत नहीं

Fri, 30 Jun 2017 01:23 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
कर्ज माफी वाले किसानों को कर्ज लौटने की जरूरत नहीं
कर्ज माफी वाले किसानों को कर्ज लौटाने की जरूरत नही
विज्ञापन

सीएम ने की किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
बोले, जल्द जारी होगा कर्ज माफी का नोटिफिकेशन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भरोसा दिलाया है कि कर्ज माफी का नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा। जिन किसानों का कर्ज माफ हो चुका है, उन्हें कर्ज की अदायगी से तुरंत मुक्त किया जाता है।

किसान संगठनों के प्रतिनिधियों केसाथ बैठक के दौरान सीएम ने कहा कि सरकार स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करवाने को केंद्र पर दबाव जारी रखेगी। कर्ज माफी की प्रक्रिया दो माह में शुरू की जाएगी। सरकार इसके लिए वचनबद्ध है, चाहे सरकारी खजाने पर अनुमान से कहीं ज्यादा बोझ है। किसानों की ओर से आढ़तियों से लिए कर्ज संबंधी आशंकाओं पर सीएम ने कहा कि गैर संस्थागत कर्ज के लिए पहले ही कैबिनेट सब-कमेटी का गठन किया जा चुका है। सतलुज यमुना लिंक नहर के मुद्दे को बातचीत से हल करने की कोशिश जारी रहनी चाहिए। इसके लिए वित्तमंत्री के नेतृत्व में कमेटी काम कर रही है। किसान संगठनों ने लंबे समय से शामलात जमीन पर खेती कर रहे काश्तकारों को मालिकाना हक देने और आवारा पशुओं के उचित प्रबंध जैसे मुद्दे उठाए। बीकेयू-लखोवाल ने कीटनाशकों की कीमत घटाने, गन्ने का एमएसपी 375 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। बीकेयू-सिद्धूपुर ने खरीद एजेंसियों की जगह किसानों से सीधे फसल खरीद और लोड मुताबिक ट्रांसफार्मर बदलने के मुद्दे उठाए। किसानों ने यह भी कहा कि बैंकों की ओर से ज्यादा कर्ज देने पर रोक लगाई जाए। प्रदेश कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने अपील की कि खेती को जीएसटी से बाहर रखने का मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाए। बैठक में वित्तमंत्री मनप्रीत बादल, पंचायत मंत्री तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा, मंडी बोर्ड केचेयरमैन लाल सिंह, सीएम के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल भी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed