{"_id":"5f9d7f6e8ebc3ea3736f3d2a","slug":"16-deaths-due-to-corona-infection-503-new-cases-panchkula-news-pkl3927082125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से 16 की मौत, 503 आए नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से 16 की मौत, 503 आए नए मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना से मौतों के आंकड़ों में कोई गिरावट नहीं आ रही है। शनिवार को राज्य में कोरोना से 16 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में वायरस से मरने वालों की संख्या 4203 पहुंच गई है। इसके अलावा 503 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 133658 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 2604208 पहुंच गई है। इनमें पॉजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या 133658 दर्ज की गई है। 125198 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 97 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 18 लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है। संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 839 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 468 और पटियाला में 378 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। शनिवार को अमृतसर में 2, बठिंडा में 3, फरीदकोट में 1, फिरोजपुर में 1, जालंधर में 1, लुधियाना में 2, मोगा में 1, एसएएस नगर में 2, मुक्तसर में 2, तरनतारन में 1 मरीज की मौत हो गई।