फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CoronaVirus Covid 19 Cases Today News: 1597 policemen reported positive including 38 police officers in punjab

Coronavirus in Punjab: 38 पुलिस अधिकारियों सहित 1597 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हुए

Mon, 07 Sep 2020 10:54 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 07 Sep 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
Punjab CoronaVirus Covid 19 Cases Today News:  1597 policemen reported positive including 38 police officers in punjab
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब में पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। 3803 पुलिस अधिकारियों सहित पुलिस कर्मियों की कोरोना संक्रमण की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि इनमें से 2186 कर्मचारी पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 38 पुलिस अधिकारियों सहित 1597 पुलिस कर्मचारी पॉजिटिव हैं। जिनका सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान राज्य के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। इनमें संक्रमण की संभावनाओं को देखते हुए हाल ही में सभी का टेस्ट कराया गया था। जिनमें 3803 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इलाज के दौरान 2186 पुलिस कर्मचारी पूरी तरह से ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन


इस समय 1597 अधिकारी, कर्मचारी पॉजिटिव हैं, जिनमें 38 राजपत्रित अधिकारी और 21 एसएचओ शामिल हैं। पुलिस कर्मचारियों के लगभग 32 पारिवारिक सदस्यों में कोरोना की पुष्टि हुई है। 50 अन्य पुलिस कर्मचारी, जो पॉजिटिव व्यक्तियों के पास के संपर्क में थे, स्व-एकांतवास में हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने निजी तौर पर कोरोना वायरस से प्रभावित कर्मचारियों का हालचाल लिया है। साथ ही उन्होंने विभाग द्वारा की जाने वाली तैयारियों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथियों के लिए दान किया ब्लड प्लाज्मा
इस बीमारी से ठीक हुए 20 से अधिक पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने स्वेच्छा से ब्लड प्लाज्मा दान किया है। इसके अतिरिक्त 100 से अधिक अन्य लोगों ने भी समाज की भलाई के लिए ऐसा करने की पेशकश की है। एक लोक-कल्याण संबंधी कदम के तौर पर सभी कोविड पॉजिटिव पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को डॉक्टरों द्वारा सिफारिश की गई स्वास्थ्य किटें प्रदान की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed