फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   केंद्रीय कृषि मंत्री ने लगाया पौधा, नए सदस्य जोड़ने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय कृषि मंत्री ने लगाया पौधा, नए सदस्य जोड़ने का दिया लक्ष्य

Sun, 07 Jul 2019 02:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री ने लगाया पौधा, नए सदस्य जोड़ने का दिया लक्ष्य
चंडीगढ़। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर भाजपा ने देशभर में सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी। चंडीगढ़ में इस अभियान की शुरुआत करने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे। सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय में पौधरोपण कर उन्होंने इस अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, संगठन महासचिव दिनेश कुमार, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, सदस्यता अभियान प्रमुख रामवीर भट्टी व सह-प्रमुख सतिन्द्र सिंह, मेयर राजेश कालिया, महासचिव प्रेम कौशिक व चन्द्रशेखर सहित पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पार्टी द्वारा प्रकाशित पत्रिका संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2019 का लोकार्पण भी किया। इस पत्रिका में जनसंघ से लेकर भाजपा और वर्तमान सरकार के इतिहास से संबंधित जानकारी प्रदान की गई है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा अन्य सभी राजनीतिक दलों से भिन्न है। भाजपा राष्ट्रवाद, वैचारिक, नैतिक मूल्य, लोकतंत्र को मजबूत और सामाजिक समानता पर आधारित नीतियों पर काम करती है जबकि अन्य दलों में सत्ता के स्वार्थ के मूल मिलेंगे। ऐसे स्वार्थी दल सत्ता में आने के लिए सभी प्रकार के हथकंडे अपनाने में गुरेज नहीं करते जबकि भाजपा नैतिक सिद्धांतों पर काम करती है।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अल्पमत की सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि नैतिक मूल्यों के चलते उन्होंने बिना किसी जोड़तोड़ के सिद्धांत को अपनाया और सत्ता की परवाह किये बगैर एक अपने आदर्शों को कायम रखा। यह यदि कोई कर सकता है तो भाजपा का कार्यकर्ता ही कर सकता है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने अपने संबोधन में कहा कि चंडीगढ़ भाजपा ने इस बार 1 लाख 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है जिसके लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयार हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए समय-समय पर संगठन की बैठकों का भी आयोजन किया जा चुका है और 6 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस अभियान में अपना पूरा सहयोग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed