फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   घग्गर किनारे खड़ी 13 क्विंटल वजनी कार को कागज की तरह बहा ले गया पानी का सैलाब

घग्गर किनारे खड़ी 13 क्विंटल वजनी कार को कागज की तरह बहा ले गया पानी का सैलाब

Sun, 07 Jul 2019 02:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
घग्गर किनारे खड़ी 13 क्विंटल वजनी कार को कागज की तरह बहा ले गया पानी का सैलाब
मोरनी। शनिवार दोपहर को बरसाती नदी में अचानक आए पानी के तेज बहाव में एक कार फंस गई। बहाव इतना तेज था कि 13 क्विंटल वजनी कार को 200 मीटर तक बहाकर ले गया। लेकिन गनीमत रही कि कार में कोई भी सवारी मौजूद नहीं थी जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कार पत्थरों में अटकर रुक गई। वहीं, कार के शीशे बंद होने के चलते पानी कार के अंदर नहीं घुस सका जिससे कार को बाहर से ही नुकसान हुआ। कार कई घटों तक पानी में डूबी रही जिसे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रस्सी डालकर आगे बहने से रोका गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मोरनी के खरक गांव में उत्तर प्रदेश के दो कृषि विशेषज्ञ इलाके में जैविक खेती करने वाले किसानों की फसलों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे हुए थे। उन्होंने अपनी कार को खरक गांव से निकलने वाली घग्गर नदी के किनारे पर पार्क किया था। लेकिन मोरनी के साथ लगते हिमाचल में घंटों तक हुई जबरदस्त बारिश के कारण देखते ही देखते घग्गर अचानक उफान पर आ गई और नदी में आए उफान की चपेट में कृषि विशेषज्ञों की गाड़ी आ गई।
विज्ञापन




दर्जनों ऐसे प्वाइंट है जहां पर नहीं चेतावनी बोर्ड
इस घटना ने जिला प्रशासन के इंतजामों की पोल खोलकर रख दी है क्योंकि हर साल बरसात के सीजन में प्रशासन की ओर से बरसाती नदी नालों से लोगों को दूर रखने के लिए चेतावनी जारी की जाती है। लेकिन इंतजाम न के बराबर किए जाते हैं। इलाके के गांव बड़ी शेर, सैड़ा, नीमवाला इत्यादि कई गांवों में ऐसे दर्जनों प्वाइंट है जहां प्रशासन की ओर से चेतावनी बोर्ड ही नहीं लगाए गए है। जिस वजह से घग्गर नदी के नजदीक जाने की पाबंदी होने के बावजूद बाहर से आने वाले लोग बेखौफ होकर नदियों में नहाने के लिए उतर जाते हैै और ऐसे हादसों का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed