फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मंडी से सब्जी ले कर जा रही पिकअप पलटी, दो की मौत 5 घायल

मंडी से सब्जी ले कर जा रही पिकअप पलटी, दो की मौत 5 घायल

Sun, 07 Jul 2019 02:44 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
मंडी से सब्जी ले कर जा रही पिकअप पलटी, दो की मौत 5 घायल
पिंजौर। चंडीगढ़ स्थित मंडी से सब्जी लेकर जा रही एक पिकअप गाड़ी पिंजौर-नालागढ़ रोड पर अनियंत्रित हो कर पलट गई। घटना में पिकअप सवार 7 लोगों में से दो लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य 5 घायल हो गए। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर शनिवार सुबह करीब 8 बजे सब्जी लोड कर पिंजौर से बद्दी की ओर पिकअप गाड़ी जा रही थी गाड़ी जैसे ही गांव जोहलूवाल के समीप पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में सूरजपुर निवासी राहुल 20 और बद्दी निवासी कालू (45) की मौत हो गई, जबकि पिकअप सवार अन्य 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पंचकूला सेक्टर-6 के अस्पताल ले जाया गया जहां से पांचों घायलों को चंडीगढ़ सेक्टर-32 के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि सब्जी से भरी पिकअप गाड़ी पिंजौर से बद्दी की ओर जा रही थी। इस दौरान गांव जोहलूवाल के पास अनियंत्रित हो कर पलट गई। पिकअप में कुल सात लोग सवार थे, जिसमें से दो की मौत हो गई। जबकि अन्य 5 अस्पताल में उपचाराधीन है। सड़क दुर्घटनाओं के हिसाब से पिंजौर-नालागढ़ रोड सब से अधिक दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। इस रोड पर हर महीने छोटी बड़ी कई सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं जिसमें कई बार लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed