{"_id":"5d1d124d8ebc3e3cb5446ede","slug":"15621862948-panchkula-news72","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में जाम से निपटने को बनेगी कार पूलिंग पॉलिसी, जागरूक तो करेंगे, पर दबाव नहीं डालेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में जाम से निपटने को बनेगी कार पूलिंग पॉलिसी, जागरूक तो करेंगे, पर दबाव नहीं डालेंगे
Thu, 04 Jul 2019 09:31 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में लगातार बढ़ रहे वाहनों की संख्या से सड़कों पर लगने वाले जाम से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए प्रशासन कार पूलिंग पॉलिसी पर काम कर रहा है। यूटी प्रशासन के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने कार पूलिंग का ड्राफ्ट लगभग तैयार कर लिया है। जल्द ही इसे प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के पास अनुमति के लिए भेजा जाएगा। वहां से अनुमति मिलते ही सिटी में इसे लागू किया जाएगा।
यूटी प्रशासन चाहता है कि पहले स्कूलों और कॉलेजों के साथ-साथ गवर्नमेंट ऑफिस से ही कार पूलिंग की शुरुआत की जाए। इससे जहां लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा, वहीं वाहनों के धुएं से होने वाले प्रदूषण से भी बचा जा सकेगा। कार पूलिंग के लिए प्रशासन आम लोगों से बातचीत कर सहयोग लेगा। इसके बाद ही इसे शुरू करेगा। बताया जाता है कि प्रशासन इसके लिए किसी से कोई जबरदस्ती नहीं करेगा, बल्कि सिटी को सुंदर बनाने के लिए लोगों को स्वेच्छा से कार पूलिंग के लिए कहा जाएगा।
एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग में उठेगा मुद्दा
शहर के प्राइवेट स्कूलों को पैरेंट्स टीचर मीटिंग में पैरेंट्स को इस संदर्भ में जागरूक करने के लिए कहा जाएगा। प्रशासन की ट्रैफिक एडवाइजरी कमेटी के समक्ष यह मुद्दा सुझाव के तौर पर रखा जाएगा। इसमें बताया जाएगा कि प्राइवेट स्कूलों के बाहर छुट्टी के समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे छुटकारा पाने के लिए कार पूलिंग जरूरी है। वहीं, शहर के गवर्नमेंट ऑफिसों को भी इस दिशा में काम करने के लिए कहा जा रहा है।

ऐसे में नहीं आएगी कोई दिक्कत
चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के सभी सरकारी ऑफिस सुबह 9 बजे लगते हैं और शाम को 5 बजे इनकी छुट्टी होती है। ऐसे में एक ही जगह से ऑफिस आने वाले कर्मचारियों को कार पूल से कोई दिक्कत नहीं आएगी। यूटी प्रशासन के ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी डॉ. अजय सिंगला का कहना है कि किसी को कार पूलिंग के लिए दबाव नहीं डाला जा सकता है। इसकेलिए लोगोें को मानसिक रूप से तैयार किया जाएगा। इस दिशा में प्रशासन लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयासरत है।
--प्रमुख बिंदु
- कार पूलिंग में केवल पिक एंड ड्राप की सुविधा मिलेगी
- वाहनों का नहीं किया जा सकेगा व्यावसायिक उपयोग
- सिटी में एरिया वाइज लोगों को सुविधा मिलेगी
- एक निश्चित किराये में ही लोगों को सुविधा मिलेगी
- प्रशासन ने कार पूलिंग ड्राफ्ट किया तैयार
- वाहनों की बढ़ती संख्या को लेकर लिया जा रहा निर्णय
-जाम से मिलेगा छुटकारा, प्रदूषण से मिलेगी निजात