फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   doctors wrote letter to dpi chandigarh for school students safety from heatness

डॉक्टरों ने शिक्षा विभाग को लिखा लेटर- इतनी गर्मी में स्कूल जाना खतरनाक, बीमार हो सकते हैं बच्चे

Wed, 03 Jul 2019 09:56 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 03 Jul 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
doctors wrote letter to dpi chandigarh for school students safety from heatness
फाइल फोटो
गर्मी की छुट्टियां खत्म हो गईं, लेकिन गर्मी नहीं। पिछले कई साल का रिकॉर्ड देखते हुए इस बार मौसम के तेवर कुछ ज्यादा ही तीखे हैं। मंगलवार को इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) ने डीपीआई रुबिंदरजीत सिंह बराड़ को एक पत्र लिखकर गर्मियों की छुट्टियों को एक हफ्ते और बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दिन का तापमान काफी ज्यादा रहता है। ऐसे में बच्चों में डीहाईड्रेशन का खतरा ज्यादा होता है।
विज्ञापन


एजुकेशन सेक्रेटरी बीएल शर्मा का कहना है कि अभी तक छुट्टी को लेकर किसी तरह का कोई फैसला नहीं लिया गया है। जरूरत को देखते हुए बुधवार को फैसला लिया जाएगा। शहर के लगभग सभी स्कूल सोमवार को गर्मियों की छुट्टी के बाद खुल गए हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुमान के मुताबिक 4 जुलाई तक तपिश ऐसे ही जारी रहेगी। बुधवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


जाहिर है कि घरों में एसी-कूलर के जरिए गर्मी से बचाव कर रहे बच्चे जब कड़ी धूप में स्कूल पहुंचेंगे तो उन पर गर्मी से बीमार होने का खतरा रहेगा। शिक्षकों की मांग के बावजूद शिक्षा विभाग ने छुट्टी बढ़ाने को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। वहीं, गर्मी को देखते हुए सेक्टर-47 स्थित माउंट कार्मल स्कूल समेत शहर के कुछ प्राइवेट स्कूलों ने 9 जुलाई तक छुट्टी का एलान कर दिया है। शिक्षा विभाग ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है, लिहाजा अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा के लिए ज्यादा सजग रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल इन्फेक्शन, डीहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं बच्चे
बाल रोग विशेषज्ञोंके मुताबिक इन दिनों सुबह आठ बजे से ही बेहद कड़ी धूप हो रही है। ऐसे मौसम में बच्चे डीहाइड्रेशन और वायरल फीवर के शिकार हो सकते हैं। त्वचा झुलसने और फंगल इन्फेक्शन होने का भी खतरा है।


हर समय पानी रखें अपने साथ
डॉक्टरों की अभिभावकों को सलाह है कि बच्चों को वे घर से नाश्ता कराकर पानी की बोतल देकर भेजें। छाता रखने के साथ धूप में खेलने से बचें। बाहर का तला-भुना या खुले में रखा खाना न खाएं। ढीले कपड़े पहनें और ग्लूकोज का एक पैकेट भी पास रखें। खाने-पीने के दौरान साफ-सफाई का भी ख्याल रखें।

दोपहर के वक्त काफी गर्मी ज्यादा हो जाती है। बुधवार को स्थिति को देखते हुए फैसला लिया जाएगा।
- बीएल शर्मा, एजुकेशन सेक्रेटरी, चंडीगढ़ (यूटी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed