{"_id":"5d17d01b8ebc3e3c8b1318ee","slug":"15618416701322-panchkula-news90","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 हजार पार पहुंची आवेदनों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 हजार पार पहुंची आवेदनों की संख्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पीयू में छात्रों के स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में एडमिशन के लिए आवेदन लगातार बढ़ रहे हैं। आवेदनों का आंकड़ा शनिवार को 22 हजार पार पहुंच गया। आखिरी तिथि 10 जुलाई तक यह संख्या 30 हजार पहुंच सकती है। उन कोर्सेज को भी विद्यार्थी मिल जाएंगे, जो अभी छात्रों कमी से जूझ रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बार सीटें पिछले साल की अपेक्षा कम खाली रहेंगी। हालांकि, सभी सीटें भरने की उम्मीद है।
78 विभागों में 200 से अधिक कोर्स पीयू में संचालित हो रहे हैं। हर साल छह से 12 कोेर्सेज शुरू किए जा रहे हैं। इस वजह से विद्यार्थियों की संख्या कम हो रही है। इस बार भी आवेदनों की संख्या कम हुई तो पीयू प्रशासन जगह-जगह काउंसिलिंग, सेमिनार आदि कार्यक्रम करवा रहा है। विद्यार्थियों को बताया जा रहा है कि किन कोर्सेज में नौकरी के अच्छे मौके हैं। बताया जाता है कि स्टूडेंट्स को इसकी जानकारी मिल रही है तो वह आवेदन करने लगे हैं। साथ ही सीईटी एग्जाम का रिजल्ट भी आने लगा है। इस वजह से आवेदनों की संख्या बढ़ रही है। आखिरी तिथि तक पीयू को काफी आवेदन मिलने की उम्मीद है।