फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एक मंच पर उतरे कई कलाकार

एक मंच पर उतरे कई कलाकार

Sun, 30 Jun 2019 02:28 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
एक मंच पर उतरे कई कलाकार
चंडीगढ़। गजानना...जैसे ही गणेश वंदना पर वर्कशॉप के साठ बच्चों ने कथक की परफारमेंस शुरू की तो सभी मंत्रमुग्ध हो गए। सिर्फ इतना ही नहीं, कथक, भरतनाट्यम, मोहनी अट्टम और ओडिसी नृत्य के साथ तबले का संगम टैगोर थियेटर के मिनी ऑडिटोरियम में दिखा। स्मरामी दीपक कला उत्सव द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में करीब सत्तर डांसरों ने शानदार परफारमेंस दी। इस कार्यक्रम के दौरान दूसरे राज्यों से आईं क्लासिकल डांसरों ने अपनी परफारमेंस दी।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में कथक गुरु दीपक अरोड़ा और उनके शिष्यों द्वारा पेश किए गए इस खास कार्यक्रम ने सभी को मोहित कर दिया। यहां पर भरतनाट्यम की परफारमेंस दी प्रसिद्ध नृत्यांगना गीता चंद्रन की शिष्या राधिका ने। जिन्होंने अपने नृत्य से सभी को मोहित कर डाला। जयाप्रदा मेनन की शिष्या थंकम कृष्णन और कृष्ण प्रिया नायर ने मोहनी अट्टम पेश किया। ओडिसी डांसर मनोरंजन नायक और रसीसवरी नायक ने सभी का दिल जीत लिया। इस मौके पर तबले की निशित गंगानी ने तबले की शानदार परफारमेंस दी। इसके साथ ही गुरुकुल रेपेटायर अभ्युदय के पांच नर्तकों ने यहां प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में तबला उस्ताद योगेश गंगानी को कमला देवी अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर योगेश गंगानी ने सभी को इस कार्यक्रम के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से कथक और अन्य शास्त्रीय नृत्यों का न सिर्फ प्रचार प्रसार होगा बल्कि युवाओं को भी काफी एक्सपोजर का मौका मिला। कथक गुरु दीपक अरोड़ा ने बताया कि चंडीगढ़ में कथक का काफी प्रचार प्रसार है। यहां कई संस्थान कथक को सिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बड़ी बात है कि युवाओं के साथ ही बच्चों में इसका क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed