{"_id":"5d17b41a8ebc3e3cba43f8b3","slug":"156183450120-panchkula-news128","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला स्टाफ से छेड़छाड़ करने वाले फर्जी डॉक्टर को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला स्टाफ से छेड़छाड़ करने वाले फर्जी डॉक्टर को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। होटल मैनेजमेंट की ट्रेनिंग ले रही युवती से छेड़छाड़ के मामले में सेक्टर-5 थाना पुलिस ने फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम हरदीप है। वह इंग्लिश में पीएचडी होल्डर है। गिरफ्तार आरोपी को आज सेक्टर-5 थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने आरोपी को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
मामले की जांच अधिकारी शिवानी ने बताया कि सेक्टर-5 थाना में 27 जून को एक युवती ने छेड़छाड़ की शिकायत दी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी हरदीप महंगे होटल में रुका करता था। पुलिस ने बताया कि हाल ही में जब आरोपी पंचकूला के सेक्टर-5 बेला विस्ता होटल में रुका हुआ था तो वहां उसकी मुलाकात होटल मैनेजमेंट की एक ट्रेनी से हुई थी। जिसके बाद आरोपी हरदीप ने युवती से उसका नंबर लिया और खुद को डॉक्टर बताया। फिर युवती को व्हाट्स एप पर मैसेज करने लगा। पुलिस ने बताया कि जब युवती ने उसे व्हाट्स एप पर ब्लॉक कर दिया तो युवक उसे फोन करके परेशान करने लगा और उसका पीछा भी करने लगा।
पुलिस ने बताया कि आरोपी 2 सालों से बेला विस्ता होटल में आया करता था। जांच अधिकारी शिवानी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शिकायत मिलने पर छेड़छाड़ तहत मामला दर्ज कर लिया गया था और आरोपी को बेला विस्ता होटल से फोन आने पर होटल के पास ही गिरफ्तार किया गया।