फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   2100 डीलर्स के जीएसटी नंबर कैंसिल, पेनाल्टी लगाने की तैयारी

2100 डीलर्स के जीएसटी नंबर कैंसिल, पेनाल्टी लगाने की तैयारी

Sat, 29 Jun 2019 02:05 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
2100 डीलर्स के जीएसटी नंबर कैंसिल, पेनाल्टी लगाने की तैयारी
चंडीगढ़। एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट अब उन जीएसटी नंबरों की लिस्ट तैयार कर रहा है, जिनसे पिछले कई महीनों से कोई रिटर्न फाइल नहीं किया गया है। डिपार्टमेंट ने इसके तहत बीते रोज 2100 डीलर्स के जीएसटी नंबर कैंसिल कर दिए हैं। साथ ही इन व्यापारियों पर पेनाल्टी लगाए जाने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट कमिश्नर आरके चौधरी ने बताया कि जो व्यापारी पिछले छह महीने से जीएसटी रिटर्न और जीएसटी 3बी फाइल नहीं कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जा रही है। डिपार्टमेंट ऐसे और व्यापारियों को भी चिह्नित करने में जुटा है। आरके चौधरी ने बताया कि चुनाव के दौरान 3बी रिटर्न भरने में कई कंपनियों ने लापरवाही बरती है। इसके चलते संदिग्ध मिली सभी फर्मों के दस्तावेज मंगाए गए हैं। उनका कहना है कि फर्में अधिक हैं इसलिए जांच पड़ताल करने में समय लगेगा। चौधरी ने बताया कि इससे पहले 2100 फर्मों के जीएसटी नंबर कैंसिल किए जा चुके हैं। अब इन फर्मों पर पेनाल्टी लगाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए फर्मों के दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed