फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पार्किंग में खड़ी स्विफ्ट कार को वरना ने मारी टक्कर, डैमेज

पार्किंग में खड़ी स्विफ्ट कार को वरना ने मारी टक्कर, डैमेज

Sat, 29 Jun 2019 01:41 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
पार्किंग में खड़ी स्विफ्ट कार को वरना ने मारी टक्कर, डैमेज
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित एक होटल के सामने वरना कार नंबर (सीएच01एएन-0255) के चालक ने पार्किंग में खड़ी स्विफट कार नंबर (एचआर03एफ-8000) को पीछे से टक्कर मार दी। जोरदार तरीके से लगी टक्कर से वरना कार भी पलट गई। हादसे का शोर सुनकर आसपास के लोग और पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने कार के अंदर से चालक को निकाला। गनीमत रही कि घटना के वक्त स्विफ्ट कार में भी कोई सवार मौजूद नहीं था। पुलिस घायल कार चालक को इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल ले गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक का मेडिकल करवाया। पूछताछ में आरोपी चालक ने बताया कि वह पंचकूला के सेक्टर-7 का रहने वाला गौरव (18) है। वहीं, स्विफ्ट कार का नंबर देखकर जानकारों ने कार के मालिक को हादसे की सूचना दी। फिर स्विफ्ट कार के मालिक साहिल भी सिविल अस्पताल पहुंचे। साहिल ने बताया कि वह हादसे के समय थिएटर में फिल्म देख रहे थे। उनके किसी जानकार ने उन्हें बताया कि उनकी कार को किसी वरना कार के चालक ने टक्कर मार दी है। आरोपी कार चालक के पिता भी देर शाम सिविल अस्पताल पहुंचे। सेक्टर-5 थाना पुलिस केस दर्ज करने के लिए देर शाम तक मामले की जांच में जुटी रही। जांच अधिकारी सुखविंद्र ने बताया कि मेडिकल करवा लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed