फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   तबादलों से पहले हो सकती हैं पदोन्नतियां- हसला

तबादलों से पहले हो सकती हैं पदोन्नतियां- हसला

Fri, 14 Jun 2019 02:20 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
तबादलों से पहले हो सकती हैं  पदोन्नतियां- हसला
पंचकूला। हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) की राज्य इकाई के सदस्य शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास से मिले। बैठक में पदोन्नति सहित कई मुद्दों पर हसला के सदस्यों ने अपनी बता रखी। इस पर उन्हें हरियाणा के मुख्य सचिव पीके दास ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगें मानी जाएंगी। तबादलों से पहले टीचर्स का प्रमोशन किया जाएगा।
विज्ञापन

हसला के राज्य प्रधान दयानंद दलाल ने बताया कि बैठक हरियाणा सचिवालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास की अध्यक्षता में हुई थी। इसमें माध्यमिक विभाग के निदेशक राकेश गुप्ता उपस्थित रहे। यह सहमति बनी कि शिक्षा विभाग की प्रस्तावित तबादला प्रक्रिया से पहले लंबित पदोन्नति को पूरा किया जाएगा। अगस्त 2016 ट्रांसफर ड्राइव में भाग लेने वाले प्राध्यापकों को प्रस्तावित तबादला प्रक्रिया में स्थान मिलेगा। नॉन बीएड शिक्षकों को दूरस्थ शिक्षा से बीएड करने का अवसर दिया जाएगा। जल्द ही नॉन एचटैट तथा नॉन बीएड के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। वरिष्ठ प्राध्यापकों को डीडी पवार प्रदान की जाएगी। बैठक में प्रदेश के संरक्षक बीर सिंह राणा, उप प्रधान रमेश कुमार, राजेश ढुल, जितेंद्र कुमार मेवात, नरेंद्र सिंह सोनीपत, अशोक कुमार, रिंकल, राकेश दलाल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed