फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सभी विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

सभी विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

Fri, 14 Jun 2019 02:05 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
सभी विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
पंचकूला। इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के समारोह का आयोजन सभी विधानसभा क्षेत्रों में करने का निर्णय लिया गया है। उपायुक्त डॉ. बलकार सिंह ने कहा कि पंचकूला में जिलास्तरीय समारोह का आयोजन परेड मैदान, सेक्टर-5 में किया जाएगा। कालका विधानसभा क्षेत्र के लिए यह कार्यक्रम कालका में आयोजित होगा। दोनों कार्यक्रमों में पांच-पांच हजार प्रतिभागी शामिल होंगे। उपायुक्त ने वीरवार को जिला सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के प्रबंधों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने समारोह के आयोजनों के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी और सभी प्रबंध समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। डॉॅ. बलकार सिंह ने जिले के सभी गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक सदस्यों को इन कार्यक्रमों में शामिल करवाने को प्रेरित करने की अपील की। ऐसे लोगों को संगठन की निर्धारित वेशभूषा में भी भाग ले सकने की बात कही।
विज्ञापन

बताया कि योग दिवस के लिए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के लिए स्कूली बच्चों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पतंजलि योग समिति के सदस्यों, नेहरू युवा केंद्र के युवाओं, खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के खिलाड़ियों सहित सभी नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने को प्रेरित किया जाएगा। बैठक में एडीसी उत्तम सिंह, एसडीएम पंकज सेतिया, एसडीएम कालका मनिता मलिक, नगराधीश गगनदीप सिंह व अन्य विभागों के अधिकारी और पतंजलि योग समिति के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed