फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अगले हप् ते से कालोनी नंबर चार के लोगों को नोटिस जारी करेगा सीएचबी

अगले हप् ते से कालोनी नंबर चार के लोगों को नोटिस जारी करेगा सीएचबी

Tue, 11 Jun 2019 02:16 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
अगले हप्
ते से कालोनी नंबर चार के लोगों को नोटिस जारी करेगा सीएचबी
चंडीगढ़। बीते कई वर्षों से अपनी खुद की छत के लिए आस लगाए बैठे कालोनी नंबर चार के लोगों को अगले हफ्ते से चाबी मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए एस्टेट ऑफिस की नई सर्वे प्रक्रिया इसी हफ्ते में पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन का एस्टेट ऑफिस अलॉटियों को नोटिस जारी करेगा। नोटिस मिलते ही अलॉटियों को 21 दिन के अंदर कालोनी को खाली करके मलोया के फ्लैट्स में शिफ्ट होना होगा। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) प्रशासन ने इसकी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

मलोया में पुनर्वास योजना के तहत बने 4960 फ्लैट्स की चाबी दिए जाने को लेकर सीएचबी की ओर से सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कालोनी नंबर 4 से लोगों को किस तरह से मलोया शिफ्ट किया जाए इसको लेकर आलाधिकारियों की मीटिंगों का दौर चल रहा है। सूत्रों की मानें तो चाबी देने के साथ ही लाभार्थियों से कालोनी नंबर चार भी खाली कराई जाएगी। इसके लिए मंथन चल रहा है कि चाबी मलोया में बने कम्युनिटी सेंटर में दी जाए, या सीएचबी कार्यालय मेें, क्योंकि एक दिन में 2300 से अधिक लोगों को शिफ्ट नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


प्रशासक ने किया था फ्लैट्स का उद्घाटन
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मार्च में इस पुनर्वास योजना के अंतर्गत बने 4960 फ्लैट्स का उद्घाटन किया था, लेकिन कोड ऑफ कंडक्ट के चलते यहां की चाबी लाभार्थियों को नहीं सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 साल करना होगा इंतजार
फ्लैट की चाबी मिलने के बाद मालिकाना हक के लिए लाभार्थियों को 20 साल तक इंतजार करना पड़ेगा। अलॉटियों को अभी हर माह एक हजार रुपये के रेंट पर ये फ्लैट्स दिए जा रहे हैं। आगामी 20 साल तक सभी आवंटियों को लाइसेंस फीस जमा करनी होगी। इसके बाद प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया जाएगा कि आपको फ्लैट का मालिकाना हक दिया जाय या नहीं।

ऐसे मिलेगा मालिकाना हक
अगर 20 साल बाद लाभार्थियों को मालिकाना हक दिया जाएगा तो इसके लिए अलग से उनको प्रशासन द्वारा निर्धारित धनराशि जमा करानी होगी। इसके लिए अभी प्रशासन द्वारा पॉलिसी बनाई जा रही है। आवंटियों को फ्लैट्स अलॉट होने के बाद लगातार 20 साल तक एक हजार रुपये लाइसेंस शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद ही उन्हें मालिकाना हक मिल पाएगा।


अलॉटियों को अत्याधुनिक सुविधाएं
मलोया में सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर में 2 स्कूल, सामुदायिक केंद्र, जंज घर का भी निर्माण किया गया है। निवासियों की दैनिक आवश्यकताओं के लिए 7 शॉप का निर्माण किया गया है और 2 स्थानों को वेरका, वीटा मिल्क बार की स्थापना के लिए रखा गया है। इसके अलावा इस क्षेत्र में 2 बस क्यू शेल्टर का निर्माण किया गया है।

कोट
कालोनी नंबर चार के लोगों को फ्लैट्स मिलेंगे। इसके लिए पहले यह जमीन खाली कराने के लिए यहां के लोगों को नोटिस भेजे जाएंगे।
- मनदीप सिंह बराड़, डिप्टी कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed