{"_id":"5cfc0ee5bdec22075060a119","slug":"1560022750340-panchkula-news32","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ को स्मार्ट बनाने के लिए आइडिया दें, 40 हजार रुपए जीतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ को स्मार्ट बनाने के लिए आइडिया दें, 40 हजार रुपए जीतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर को स्मार्ट बनाने के लिए अब यूटी प्रशासन ने लोगों से सुझाव मांगे हैं। अगर किसी व्यक्ति के पास चंडीगढ़ को बेहतर बनाने के लिए कोई यूनीक आइडिया है तो वह प्रशासन को भेजे। आपका आइडिया बेहतर हुआ तो आप 40 हजार रुपये का कैश प्राइज भी जीत सकेंगे। यह अभी तक का पहला कंपीटिशन है, जिसमें प्रोफेशनल्स, आर्किटेक्ट्स, डिजाइनर्स, स्टूडेंट्स, प्रबुद्ध वर्ग, पर्यावरणविद और एक्टिविस्ट हिस्सा लेकर इन सेक्टरों के विकास पर अपने आइडिया शेयर कर सकते हैं। कोई भी प्रतिभागी किसी विषय पर अपने आइडिया 18 जून तक भेज सकते हैं। पहले प्रतियोगिता का आखिरी तारीख 12 जून थी।
कौन भेज सकता है आइडिया
कोई भी व्यक्ति जिसने शहर को काफी करीब से देखा हो और उसके दिमाग में कोई आइडिया हो, जिससे कि शहर के विकास में लाभ हो सके, वह आइडिया भेज सकता है। शहर में काफी संख्या में रिटायर्ड अधिकारी रहते हैं, वे शहर की बेहतरी के लिए इस प्रतियोगिता में भागीदारी ले सकते हैं। मोबिलिटी, नेबरहुड, कम्युनिटी एंड इकोनॉमी एरिया में शहर का कोई भी नागरिक अपना आइडिया भेज सकता है। यह आइडिया कंपीटिशन सेक्टर-22 और सेक्टर-35 को बेहतर बनाने के लिए है।
कैसे भेजें आइडिया
अपने आइडिया की हार्ड कॉपी सेक्टर-17 स्थित स्मार्ट सिटी ऑफिस में जमा करा सकते हैं। heritage.chandigarh@gmail.com पर आइडिया को ई-मेल के द्वारा भी भेज सकते हैं। प्रतिभागी नगर निगम और प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। बेवसाइट पर प्रशासन ने एक ए-1 शीट अपलोड की है, जिसपर अगर कोई चाहे तो आइडिया का डिजाइन भी बना सकता है। www.chandigarh.gov.in/info_pnotice.htm पर जाकर प्रतियोगिता की पूरी जानकारी ले सकते हैं। प्रतिभागी 0172-5043196 पर कॉल करके भी प्रतियोगिता के बारे में जानकारी लें सकते हैं। 18 जून से पहले आइडिया भेजने होंगे।
विज्ञापन
यह मिलेगा ईनाम
मोबिलिटी, नेबरहुड, कम्युनिटी एंड इकोनॉमी, सभी विषयों पर दोनों सेक्टरों के लिए आइडिया दिया जा सकता है। इस दौरान जिनका आइडिया सबसे बेहतर होगा, उनमें पहले आठ लोगों को प्रति एंट्री 40 हजार और दूसरे नंबर पर रहे आठ लोगों को प्रति एंटी 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इससे पहले इस इवेंट को कराने के लिए सेक्टर टू नेबरहुड वर्कशॉप का आयोजन किया गया था। यह वर्कशॉप 30 अप्रैल से 3 मई तक आयोजित की गई।
---वर्जन---
लोगों को भी शहर को बेहतर बनाने के लिए शामिल किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से उठाया गया यह बेहतरीन कदम है। शहरवासियों को भी अब अपने आइडिया के साथ आगे आना चाहिए।
- शिल्पा दास, आर्किटेक्ट