{"_id":"5cfc0ee2bdec2207272c630e","slug":"156002274712-panchkula-news90","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशनगढ़ गांव में प्रिया गोल्ड के गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशनगढ़ गांव में प्रिया गोल्ड के गोदाम में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। गांव किशनगढ़ में शनिवार दोपहर दो बजे प्रिया गोल्ड बिस्किट की एजेंसी के गोदाम में आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन गोदाम में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
नया गांव निवासी मनोहर लाल ने गांव किशनगढ़ में प्रिया गोल्ड बिस्किट की एजेंसी लेकर गोदाम बना रखा है। इस जगह से पूरे शहर में सप्लाई की जाती है। शनिवार को गोदाम को बंद था। दोपहर करीब दो बजे अचानक आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। गोदाम में आग की लपटें देखकर पड़ोसी ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग को दोपहर 2.03 बजे आग लगने की सूचना मिली। तब तक गोदाम में लगी आग भयंकर रूप ले चुकी थी। आग गोदाम से पहली मंजिल पर रिहायशी मकान और साथ की दुकानों की ओर बढ़ रही थी। दमकल विभाग ने पहले आग को बढ़ने से रोका और फिर आधे घंटे में आग पर काफी हद तक कंट्रोल कर लिया गया। हालांकि, आग को पूरी तरह से बुझाने के लिए दमकल टीम को एक घंटे से अधिक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मनोहर लाल ने बताया कि लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।