{"_id":"5cfc0ed8bdec2207826df235","slug":"156002273712-panchkula-news39","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुल्लांपुर के नए स्टेडियम में पहली बार मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुल्लांपुर के नए स्टेडियम में पहली बार मुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से मुल्लांपुर में बन रहे नए क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार किसी क्रिकेट प्रतियोगिता का आरंभ होने जा रहा है। यहां पर द पंजाब स्टेट अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट फॉर डीपी आजाद ट्राफी का आयोजन होगा। यहां पर मोहाली और बठिंडा की टीमाें के बीच वनडे मुकाबला 10 जून को कराया जाएगा। पूरा स्टेडियम बन जाने पर यहां पर इंटरनेशनल लेवल के क्रिकेट मुकाबले कराए जाने हैं। मैदान पर 7 पिचों को निर्माण किया जा चुका है। इनको परखने केे लिए पिछले महीने अंडर -19, 23 आयु वर्ग का कैंप लगाया गया था। इन पिचाें को परखने के बाद अब यहां पर अब तक की पहली क्रिकेट प्रतियोगिता होने जा रही है।
बैठने की दोगुना क्षमता
मुल्लांपुर में नए बन रहे पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेडियम में मोहाली के पीसीए स्टेडियम से दर्शकों के बैठने की क्षमता डबल होगी। यहां पर करीब 40 हजार क्रिकेट प्रशंसक मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। वहीं पार्किंग के लिए अलग से बड़ी पार्किंग की व्यवस्था बनाई जा रही है।
बनाई गई सात पिच
नए स्टेडियम में एक साथ 7 क्रिकेट पिचाें को एक्सपर्ट की निगरानी में तैयार किया गया है। पिचाें को बनाने के लिए मिट्टी को हरियाणा के भिवानी स्थित मुड़ाल गांव से लाया गया है।