{"_id":"5cfc0842bdec22074363a770","slug":"15600210503-panchkula-news100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला से करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में बेटी, दामाद और दोतों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग महिला से करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में बेटी, दामाद और दोतों पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचूकूला। सेक्टर-7 निवासी बुजुर्ग महिला से करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पंचकूला डीसीपी के निर्देश पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने बेटी, दामाद और दो दोहतों पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत सेक्टर-5 थाने में केस दर्ज किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-7 निवासी कृष्णा भाटिया (86) ने बताया कि उनकी तीसरी बेटी नीलू मिश्रा, दामाद अभय मिश्रा, दो दोतों अभय शंकर मिश्रा , आदित्य शंकर मिश्रा ने उनसे धोखाधड़ी की है। 18 एफडी के पैसे धोखाधड़ी कर 51 लाख रुपये उनसे हड़प लिए हैं। कृष्णा भाटिया ने बताया कि अच्छे विश्वास में लेकर उनकी बेटी नीलू मिश्रा ने कई खाली चेक पर साइन कराए थे। उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल करवाकर उनके अकाउंट और एफडी से पैसे निकाल लिए। बेटे को विदेश भेजने के नाम पर कई जगह उनसे चेक में साइन करवाए थे। वहीं, आरोपी नीलू मिश्रा ने धोखाधड़ी करते हुए करोड़ों का मकान अपने नाम करवा लिया। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं। वह अपने दो बेटियों के साथ रहती है। उनकी पहली बेटी रीता भाटिया और नीना जुनेजा उनकी देखभाल करती हैं।
महिला की तबीयत ठीक नहीं
महिला ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती है। उन्हें हार्ट की बीमारी है। वह अपनी दो बेटियों रीता भाटिया और नीना जुनेजा के साथ रहती हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता कृष्णा भाटिया ने बताया कि उसकी तीसरी बेटी नीलू मिश्रा सेक्टर-7 में ही रहती है और वह नियमित रूप से उनके घर आती थी। इन सभी के बीच अच्छे संबंध थे। नीलू मिश्रा उनकी एफडी और लॉकर सहित उनके बैंक लेनदेन की देखरेख खुद कर रहीं थी। एफडी में जमा किए गए 51 लाख रुपये उनकी बेटी नीलू मिश्रा, दो पोते और पति ने हड़पना शुरू कर दिया था। आरोपी नीलू मिश्रा ने अपना नाम उनकी जानकारी के बिना ज्वाइंट होल्डर के रूप में बैंक अकाउंट में जोड़ लिया था। नीलू मिश्रा ने अपने दोनो बेटों को अकाउंट में नॉमिनी बना दिया। नीलू मिश्रा ने उन्हें विश्वास में लेकर कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाती थी। उसने कृष्णा भाटिया की संपत्ति को हड़पने में सभी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। आरोपियों ने धोखे से उनकी सभी बैंकों की एफडी, पासबुक, चेकबुक और बैंक के सभी कागजात अपने कब्जे में ले लिये। उन्हें जानबूझकर वापस नहीं दे रही थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके साथ लाखों रुपये की ठगी की गई हैं। सेक्टर-5 थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।