फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पेड़ से टकराकर पलटा ट्रक, चालक गंभीर रूप से घायल

पेड़ से टकराकर पलटा ट्रक, चालक गंभीर रूप से घायल

Sun, 09 Jun 2019 12:40 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराकर पलटा ट्रक, चालक गंभीर रूप से घायल
बरवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर स्थित रिहौड़ व मौली के बीच में मार्ग पर आज एक कार को बचाने के चक्कर में एक ट्रक सड़क से नीचे जाकर पलट गया। जिससे इस घटना मेें ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया व परिचालक को चोटें आई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चालक आरिफ अपने परिचालक मुज्जमिल के साथ अपने ट्रक में पेपर लोड कर मेरठ (उत्तर प्रदेश) से हिमाचल प्रदेश बद्दी जा रहा था। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर रिहौड़ व मौली गांव के बीच मार्ग से गुजर रहा था तो उसके आगे एक कार ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिसको बचाने के चक्कर में उसका ट्रक सड़क से नीचे उतरकर पेड़ से टकराकर पलट गया। इस घटना में ट्रक चालक आरिफ ट्रक में बुरी तरह से फंस गया। इसके बाद सड़क से गुजर रहे लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से बाहर निकाला और इस घटना की सूचना तुरंत मौली पुलिस को दी। वहीं परिचालक को मामूली चोटें आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-8, पंचकूला पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed