फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मौली गांव में चोरों ने एक के बाद एक तीन घरों में की चोरी

मौली गांव में चोरों ने एक के बाद एक तीन घरों में की चोरी

Sun, 09 Jun 2019 12:40 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
मौली गांव में चोरों ने एक के बाद एक तीन घरों में की चोरी
बरवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर स्थित गांव मौली में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार रात तीन घरों को अपना निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दे डाला और लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चुराकर फरार हो गए। पीड़ित चमन लाल, नारंग सिंह व कुलदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को वे अपने घर के आंगन में सोए हुए थे अज्ञात चोरों ने दीवार फांद कर या छत की सीढ़ियों से उनके घरों में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दे डाला लेकिन परिवार के सभी सदस्य सोते रह गए। जिससे शातिर चोर गिरोह ने एक साथ चमन लाल, नारंग सिंह व कुलदीप सिंह के घर में घुसकर पेटी, दीवान व अलमारी आदि के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर आसानी से निकल गए। कुलदीप सिंह ने बताया कि उसकी बेटी को सुबह परीक्षा देने जाना था। जब सुबह पांच बजे वह उठी तो उसने घर में बिखरा सामान और ताले टूटे देखे। अपने परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया। घटना के बाद आसपास के पड़ोसी भी इस घटना को लेकर इकट्ठे हो गए। उन्होंने इस घटना की सूचना मौली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौली पुलिस व सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

नारंग सिंह ने बताया कि उसने अपनी दो लड़कियों की शादी के लिए अभी पिछले दिनों ही जेवरात बनवाए थे जिन्हें चोर चुराकर ले गए। इससे पहले भी क्षेत्र के कई गांवों में अज्ञात चोर गिरोह कई घरों में चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है लेकिन आज तक भी चोरी की उन घटनाओं को पता नहीं चल पाया और शातिर चोर गिरोह के हौंसले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, जो रात के समय बेखौफ चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में लगा हुआ है। पुलिस चौंकी इंचार्ज मौली राजिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से पीसीआर व बाइक पर पूरी मुस्तैदी से गश्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि शातिर चोर गिरोह जल्द ही पुलिस की गिरफ्त मेें होगा। चौंकी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस की ओर से सभी गांवों के सरपंचों को कई बार अपने-अपने गांव में ठीकरी पहरा लगाए जाने के निर्देश दिए जा चुके हैं, कुछ गांवों में पंचायत द्वारा ठीकरी पहरा लगाया हुआ है और कई गांव ऐसे हैं जहां पर पंचायत द्वारा कोई ठीकरी पहरा नहीं लगाया हुआ जिससे ये शातिर चोर गिरोह खेतों व गुप्त रास्तों आदि को अपनाकर इस तरह की चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed