फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   इनोवा ने एक्टिवा सवार डॉक्टर को मारी टक्कर, घायल

इनोवा ने एक्टिवा सवार डॉक्टर को मारी टक्कर, घायल

Sun, 09 Jun 2019 12:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
इनोवा ने एक्टिवा सवार डॉक्टर को मारी टक्कर, घायल
पंचकूला। बीते तीन जून को राउंड अबाउट 9/16 के पास एक्टिवा सवार डॉक्टर को एक इनोवा कार सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद एक्टिवा सवार डॉक्टर प्रभात कुमार घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में डॉ. प्रभात कुमार निवासी सेक्टर-15 ने बताया कि वह चंडीगढ़ के सेक्टर-16 जनरल अस्पताल में नौकरी करता है। वह अपनी ड्यूटी से आ रहा था। जैसे ही वह सेक्टर-9 के चौकी की ओर मुड़ा तो आ रही इनोवा कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाला कार चालक अनियंत्रित गति से कार चला रहा था। इसके बाद उसके हाथ पैर पर काफी चोटें आईं। सूचना पर सेक्टर-10 चौकी पुलिस केे जवान पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। मामले के जांच अधिकारी एसपीओ जसविंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गाड़ी की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed