फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अगले 72 घंटे गर्मी करेगी परेशान

अगले 72 घंटे गर्मी करेगी परेशान

Sat, 08 Jun 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
अगले 72 घंटे गर्मी करेगी परेशान
चंडीगढ़। शहर का तापमान एक बार फिर से बढ़ने लगा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। रात के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 72 घंटे तापमान चढ़ेगा। अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री तक फिर से पहुंच सकता है। इस दौरान लोगों को लू का भी सामना करना पड़ेगा। आसमान साफ रहेगा। इस वजह से धूप तीखी रहने वाली है। 10 जून के आसपास मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 11 जून को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इससे दिन के तापमान में थोड़ी राहत देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन

वीरवार से ही तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई थी। इससे पहले आए तूफान से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। रात व दिन के तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। इससे लोगों को काफी राहत मिली थी। तीन दिन तक राहत रही, लेकिन उसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन किसी भी राहत की कोई उम्मीद नहीं है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। अगले तीन दिन अधिकतम 42 से 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रिकार्ड किया जा सकता है। बारिश का कोई चांस नहीं है। दस जून से मौसम में बदलाव आ सकता है। उसके बाद तापमान में थोड़ी राहत देखने को मिलेगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed