फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   शिविर में पहले ही दिन आए 27 लाख रुपये

शिविर में पहले ही दिन आए 27 लाख रुपये

Sat, 08 Jun 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
शिविर में पहले ही दिन आए 27 लाख रुपये
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड में स्मॉल फ्लैट्स स्कीम के अंदर रेंट जमा न करवाने वालों के लिए लगाए शिविर में शुक्रवार को 27 लाख रुपये जमा करवाए गए। यह रेंट रकम अन्य दिनों के मुकाबले 10 गुना अधिक है। सीएचबी बकाया रेंट न जमा करवाने वालों के फ्लैट्स की अलॉटमेंट रद्द करने की योजना बना रहा है। बोर्ड ने सबसे पहले धनास से कार्रवाई शुरू की है। यहां के बाद अन्य कालोनियों में कैंप लगाया जाएगा। धनास में डिफाल्टरों की संख्या अधिक होने के कारण बोर्ड यहां से शुरुआत की।
विज्ञापन

प्रशासन से रेंट रिकवरी के निर्देश मिलने के बाद बोर्ड ने रिकवरी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। कैंप 16 जून तक सुबह 8 से लेकर दोपहर एक बजे तक लगेगा और छुट्टी के दिन शनिवार और रविवार को भी जारी रहेगा। बोर्ड ने डिफाल्टरों की जो लिस्ट जारी की है, उसमें 30 अप्रैल 2019 तक के डिफाल्टरों को शामिल किया गया है। नई लिस्ट में धनास से 7333, राम दरबार में 534, सेक्टर 49 में 886, सेक्टर 38 वेस्ट में 997, मौलीजागरां में 1300, सेक्टर 56 पलसौरा में 542 और इंडस्ट्रियल एरिया में 102 के करीब डिफाल्टर सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed