फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हवालात से भागा चोर, संतरी पर गिरी गाज

हवालात से भागा चोर, संतरी पर गिरी गाज

Sat, 08 Jun 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
हवालात से भागा चोर, संतरी पर गिरी गाज
मनीमाजरा। बुडै़ल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया आरोपी वीरवार देर रात एक बजे मनीमाजरा थाने की हवालात से फरार हो गया। इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रणजीत सिंह और डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में संतरी सिपाही सुखपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, फरार आरोपी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आरोपी यूपी के जिला संभल के गांव मंडोली का रहने वाला मोहम्मद सलीम है। थाना प्रभारी ने फरार आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन कर दिया है। टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। सूत्रों के अनुसार एक टीम आरोपी के गांव रवाना हो गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बीते 26 मई को मनीमाजरा के मोहल्ला डेरा साहिब के मकान नंबर 750 में हुई चोरी में शामिल था। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी को सेक्टर-19 थाना पुलिस ने 7 अप्रैल को एक चोरी के मामले में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था, जहां से न्यायिक हिरासत में बुडै़ल जेल भेज दिया गया था। मनीमाजरा पुलिस आरोपी को चोरी के मामले में पूछताछ के लिए 6 अप्रैल को जिला अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। पुलिस ने अदालत से दो दिन का रिमांड लिया था। रिमांड के पहले ही दिन रात में थाने से आरोपी संतरी की लापरवाही का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार रात को थाने में संतरी सुखपाल सिंह की ड्यूटी थी। सुखपाल ने रात 9 बजे आरोपी को हवालात में बंद कर ताला लगा दिया था। इसके बाद रात करीब पौने 10 बजे मौलीजागरां थाना से एक अन्य आरोपी को हवालात में बंद करने के लिए लाया गया। संतरी का कहना है कि जब आरोपी को हवालात में बंद करने गया तो ताला बंद करते समय कुंडी के ऊपर ताला लगा आ गया। रात एक बजे हवालात को चेक करने गया तो देखा कि आरोपी मोहम्मद सलीम गायब चुका था। बताया जा रहा है कि मोहम्मद सलीम रात 12.50 बजे थाने की पिछली तरफ से भाग निकला। थाने के पीछे कुछ हिस्से में दीवार की रिपेयर चल रही है।

आईटी पार्क और मौलीजागरां थाने में नहीं है हवालात नहीं
15 दिसंबर, 2015 को मनीमाजरा थाने के अंतर्गत आते आईटी पार्क और मौली जागरां चौकी को थाना बना दिया गया था। छोटी-छोटी बिल्डिंग में चलने वाले इन थानों में साढ़े तीन साल बीत जाने के बाद भी रात को मुलजिमों को रखने के लिए हवालात नहीं है। दोनों थानों की पुलिस मुलजिमों को रात को मनीमाजरा थाने में छोड़ जाती है। इसके तहत ही मौली जागरां के एक मुलजिम को वीरवार रात को जब मनीमाजरा थाने छोड़ कर गई तो संतरी के मुताबिक हवालात की कुंडी गलती से खुली रह गई, उसके मुताबिक उसने कुंडी के ऊपर ही ताला लगा दिया।

चारों तरफ से खुला है मनीमाजरा थाना
मनीमाजरा थाना चारों तरफ से खुला है। थाने के पीछे और ऊपर सीआरपीएफ के रहने के कारण थाने के पीछे भी रास्ता है। वहीं, पुलिस कर्मचारियों के रहने के लिए थाना परिसर में ही पुलिस कॉलोनी भी बनाई गई है। पुलिस कालोनी की एंट्री पर भी गेट नहीं है। इसके अलावा पुलिस कालोनी के पीछे वाले बाउंड्रीवॉल को तोड़कर कई बार टाउन के लोगों ने निकालने का रास्ता भी बना दिया है। इसके अलावा थाने के पीछे भी बहुत बड़ा खुला मैदान पड़ा है। इस मैदान को साफ सुथरा करके अभी कुछ समय पहले थाना प्रभारी ने बहुत सारे पेड़ वहां लगा दिए हैं, लेकिन थाने के चारों तरफ खुला और छोटी बाउंड्री वॉल होने के चलते दीवार कूद कर भागना आसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed