फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एक्साइज एंड टैक्सेशन: ट्रेड वेलफयेर बोर्ड की बैठक

एक्साइज एंड टैक्सेशन: ट्रेड वेलफयेर बोर्ड की बैठक

Sat, 08 Jun 2019 01:56 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
एक्साइज एंड टैक्सेशन: ट्रेड वेलफयेर बोर्ड की बैठक
चंडीगढ़। एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को ट्रेड वेलफेयर बोर्ड की मीटिंग यूटी गेस्ट हाउस में आयोजित की। मीटिंग में बोर्ड के व्यापारियों ने शिरकत की। यहां एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर मनदीप सिंह बराड़ ने व्यापारियों से उनकी परेशानियों संबंधी चर्चा की। व्यापारियों ने जीएसटी से हो रही सामान्य परेशानियों को अफसर के सामने रखा। अफसर ने इन सभी परेशानियों को नोट कर इसे जीएसटी काउंसिल के सामने रखने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

व्यापारियों को जीएसटी से हो रही परेशानियां और उनके सुझाव जानने के लिए ट्रेड वेलफेयर बोर्ड की बैठक एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने की। यहां व्यापारियों ने डिपार्टमेंट के अफसरों को बताया कि जीएसटी में कुछ आइटम में दरें कम करने की आवश्यकता है। टैक्स अधिक होने के चलते बिक्री प्रभावित हो रही है। इसलिए जीएसटी प्रतिशत कम किया जाए। वहीं कुछ व्यापारियों का कहना था कि जीएसटी फाइल करने का समय और बढ़ाया जाना चाहिए। अफसर ने बताया कि यह सब इश्यू जीएसटी काउंसिल की होने वाली मीटिंग में रखे जाएंगे। मीटिंग के दौरान एडिशनल एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर आरके पोपली, असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर आरके चौधरी, सभी ईटीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जीएसटीआर 9 भरें 30 जून से पहले
टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने जीएसटीआर 9 भरे जाने को लेकर यूटी गेस्ट हाउस में व्यापारियों के लिए सेमिनार का आयोजन किया। सेमिनार में मौजूद प्रोफेशनल ने व्यापारियों को जीएसटीआर 9 कैसे भरा जाएगा इसको लेकर पूछे गए कई प्रश्नों का जवाब दिया। सेमिनार में बताया गया कि यह रिटर्न कैसे फाइल किया जाएगा। कौन कौन डाटा लगाना है और यह कहां से उपलब्ध होगा इन सबकी जानकारी दी गई। अफसरों ने बताया कि अगर किसी को जीएसटीआर 9 भरने में कोई परेशानी आ रही हो तो इसके लिए डिपार्टमेंट ने एक विंडो खोल रखी है। वहां से वह पूरे जानकारी हासिल कर सकते हैं। जीएसटीआर 9 भरने की अंतिम तारीख 30 जून है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed