फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एलडीसी पदों के उम्मीदवारों ने किया रोष-प्रदर्शन

एलडीसी पदों के उम्मीदवारों ने किया रोष-प्रदर्शन

Sat, 08 Jun 2019 01:44 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
एलडीसी पदों के उम्मीदवारों ने किया रोष-प्रदर्शन
पंचकूला। वर्ष 2016 में एलडीसी के 964 पदों की भर्ती में इंटरव्यू देने के लंबे समय बाद भी नतीजे घोषित नहीं किए जाने से समूचे हरियाणा के उम्मीदवार मानसिक रूप से परेशान हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए उम्मीदवार एचएसएससी के चेयरमैन समेत मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर चुके हैं। लेकिन नतीजे कब तक घोषित किए जाएंगे, इस संबंध में उन्हें किसी से स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाया है। शुक्रवार को भी दर्जनों उम्मीदवार सेक्टर-2 स्थित हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के आफिस के बाहर पहुंचे। उन्होंने कहा कि एलडीसी के पदों के लिए नतीजे घोषित करने में देर की जा रही है। कहा कि यूडीसी पदों पर दिसंबर 2018 में ज्वाइनिंग करा दी गई। लेकिन एलडीसी (कैट-3) का परिणाम तीन साल से लटका हुआ है। नतीजे घोषित नहीं करने के रोष में विभिन्न जिलों से आए दर्जनों युवक-युवतियां शुक्रवार दोपहर बाद तक एचएसएससी आफिस के बाहर बैठे रहे। उम्मीदवारों ने बताया कि वे अलग-अलग जगहों पर अधिकारियों व मंत्रियों के चक्कर काट चुके हैं। लेकिन नतीजे कब तक घोषित किए जाएंगे, इस संबंध में उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। उम्मीदवारों ने कहा कि इससे वे मानसिक परेशानी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed